अगली खबर
रणजी ट्रॉफी: बाबुल कुमार ने सर्विसेज के खिलाफ लगाया शतक, बिहार की अच्छी शुरुआत
लेखन
नीरज पाण्डेय
Jan 10, 2023
03:30 pm
क्या है खबर?
बिहार के ओपनिंग बल्लेबाज बाबुल कुमार ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मिजोरम के खिलाफ शतक लगा दिया है। उन्होंने 177 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 14 चौके तथा एक छक्का शामिल रहे। 27वां फर्स्ट-क्लास मुकाबला खेल रहे बाबुल ने करियर का पांचवा शतक लगाया है। वह इसके अलावा सात अर्धशतक भी लगा चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में वह अब तक 3,300 से अधिक रन बना चुके हैं।
लेखा-जोखा
अच्छी स्थिति में दिख रही है बिहार
बिहार ने 43 रनों पर अपना पहला विकेट गंवाया था जब वैभव राज 28 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद सचिन सिंह (38) और बाबुल ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े थे। बाबुल ने फिर सकिबुल गनी (38) के साथ चौथे विकेट के लिए 80 रन जोड़े थे। खबर लिखे जाने तक बिहार ने 241/4 का स्कोर बना लिया है। बाबुल के साथ शिवम सिंह (26*) क्रीज पर बने हुए हैं।