Loading...
बाबर आजम 7 साल बाद घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलेंगे 
बाबर आजम घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे (फाइल तस्वीर)

बाबर आजम 7 साल बाद घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलेंगे 

Sep 15, 2026
10:30 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम 7 साल बाद घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। वह मौजूदा प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OGDCL) टीम की ओर से खेलेंगे। बाबर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने के लिए अनुरोध किया था। इसके बाद PCB ने OGDCL टीम के साथ उन्हें अतिथि खिलाड़ी के तौर पर शामिल करवाया है।

फॉर्म

साल 2022 से टेस्ट में शतक नहीं लगा पाए हैं बाबर 

बाबर ने दिसंबर 2022 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची टेस्ट में उनका पिछला शतक आया था, जहां उन्होंने 161 रन की पारी खेली थी।

साल 2023 की शुरुआत से टेस्ट में उनका औसत 30.43 का हो गया है।

इस दौरान उन्होंने 39 पारियों में सिर्फ 8 अर्धशतक लगाए हैं। पिछले शतक के बाद उनका सर्वोच्च स्कोर 88 रन है, जो उन्होंने पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बनाया था।

घरेलू क्रिकेट

साल 2019 के बाद पहली बार घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलेंगे बाबर

बाबर लंबे समय बाद घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले वह इस प्रारूप से लगातार दूर रहे थे।

पिछले सप्ताह PCB ने मौजूदा सत्र की प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी और प्रेसिडेंट्स कप के लिए 8 टीमों की घोषणा की थी, लेकिन बाबर किसी टीम में शामिल नहीं थे।

उन्होंने आखिरी बार 2019 में घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला था। तब उनकी कप्तानी में सेंट्रल पंजाब ने फाइनल में नॉर्दर्न को हराकर कायदे-ए-आजम ट्रॉफी जीती थी।

ADVERTISEMENT

पाकिस्तान

पाकिस्तान के अन्य स्टार खिलाड़ी भी खेल रहे घरेलू क्रिकेट

बाबर का घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने का फैसला ऐसे समय आया है, जब इस सत्र में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी का हिस्सा बने हैं।

इनमें शाहीन अफरीदी और आघा सलमान जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

हाल के वर्षों में टेस्ट और ICC टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद नियमित खिलाड़ियों के घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अधिक खेलने की मांग उठती रही है।

इससे खिलाड़ियों को अपनी तकनीक और फॉर्म सुधारने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENT

करियर

ऐसा रहा है बाबर का घरेलू क्रिकेट करियर 

बाबर ने अब तक 103 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं। इसकी 177 पारियों में 42.37 की औसत से 6,823 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 12 शतक और 46 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 266 रन है।

इस खिलाड़ी ने अब तक 66 टेस्ट खेले हैं और इसकी 122 पारियों में 42.98 की औसत से 4,771 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 9 शतक और 34 अर्धशतक निकले हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 196 रन रहा है।

ADVERTISEMENT