Loading...
बाबर आजम ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 7,000 रन, जानिए आंकड़े 
बाबर आजम ने अर्धशतकीय पारी खेली (फाइल तस्वीर)

बाबर आजम ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 7,000 रन, जानिए आंकड़े 

Nov 09, 2026
02:53 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 7,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने रावलपिंडी में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन शानदार अर्धशतकीय पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। बाबर ने अपनी पारी के 49वें रन के साथ इस मुकाम को छुआ। हालांकि, वह अपनी पारी ज्यादा बड़ी नहीं कर पाए और 50 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही बाबर की पारी और साझेदारी 

पाकिस्तान को पहले विकेट के लिए 96 गेंदों में 86 रनों की साझेदारी मिली थी। इसके बाद टीम के 2 बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए।

यहां से बाबर ने पारी संभाली। वह 58 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 7 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 86.21 की रही।

इस खिलाड़ी ने मोहम्मद ताहा के साथ मिलकर 109 गेंदों में 69 रन की साझेदारी निभाई। बाबर के टेस्ट करियर का यह 35वां अर्धशतक रहा।

प्रथम श्रेणी

बाबर के प्रथम श्रेणी करियर पर एक नजर 

बाबर ने अपना 107वां प्रथम श्रेणी मुकाबला खेलते हुए 184 पारियों में 7,001 रन पूरे कर लिए हैं।

इस दौरान उनकी औसत 41 से अधिक की रही है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 12 शतक और 47 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 266 रन है।

क्रिकइंफो के मुताबिक, श्रीलंका के खिलाफ 9 मैचों की 15 पारियों में बाबर ने 53.69 की औसत से 698 रन बनाए हैं। इनमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

बाबर के टेस्ट करियर पर एक नजर 

बाबर ने अब तक 67 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 123 पारियों में 43.04 की औसत से 4,821 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 9 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 196 रन रहा है।

ADVERTISEMENT