अजमतुल्लाह ओमरजई ने भारत के खिलाफ जड़ा दूसरा वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (50) खेली। यह उनके वनडे करियर का 9वां और भारत के खिलाफ दूसरा ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 55 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही अफगान टीम शुरुआती झटकों से उबरने में सफल रही और सम्मानजनक स्कोर की तरफ बढ़ पाई। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही उमरजई की पारी और साझेदारी?
अफगानिस्तान को 36 रन के कुल स्कोर पर 4 बड़े झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए उमरजई ने कुद देर क्रीज पर समय बिताया और फिर कमजोर गेंदों पर बड़े शॉट्स लगाए। उन्होंने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ 5वें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। वह अपनी पारी में 56 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।
करियर
कैसा रहा है उमरजई का वनडे करियर?
उमरजई ने नवंबर, 2023 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे क्रिकेट करियर का आगाज किया था। वह 44 वनडे की 36 पारियों में 1,169 रन बना चुके हैं। उनकी औसत 41.75 और स्ट्राइक रेट 97.91 की रही है। वनडे में उन्होंने 1 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 149 रन का है। उन्होंने 42 वनडे पारियों में 44 विकेट भी झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/58 विकेट का रहा है।