Page Loader
पाकिस्तान की इस महिला क्रिकेटर ने महज 18 साल की उम्र में लिया संन्यास, जानिए वजह
आयशा नसीम ने 18 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया (तस्वीर: ट्विटर/@cricketpakcompk)

पाकिस्तान की इस महिला क्रिकेटर ने महज 18 साल की उम्र में लिया संन्यास, जानिए वजह

Jul 20, 2023
06:00 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर आयशा नसीम ने 18 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने 3 मार्च, 2020 को थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसके अलावा 12 जुलाई, 2021 को उन्होंने वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 402 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया।

प्रदर्शन

आयशा ने खेले 30 टी-20 मुकाबले

आयशा ने 4 वनडे में 8.25 की औसत और 89.18 की स्ट्राइक रेट से 33 रन बनाए। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 16 रन है। 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 128.12 की स्ट्राइक रेट से 369 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 45* रन है। उनके संन्यास का निर्णय इस्लाम की शिक्षाओं के अनुसार अपना जीवन जीने की इच्छा से आया था। आयशा ने पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने संन्यास की जानकारी दे दी है।