LOADING...
अक्षर पटेल 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले 5वें भारतीय बने 
अक्षर पटेल ने 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल लिए हैं (फाइल तस्वीर)

अक्षर पटेल 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले 5वें भारतीय बने 

Jul 09, 2026
10:05 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है। मैच में अक्षर पटेल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 मैच पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के सिर्फ 5वें खिलाड़ी बने हैं। पिछले कुछ वर्षों में अक्षर ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई है। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

दिग्गज

इन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए अक्षर 

अक्षर ने 2015 में जिम्बाब्वे दौरे पर अपना डेब्यू किया था। शुरुआती वर्षों में उन्हें टीम में नियमित जगह नहीं मिली, लेकिन 2021 के बाद उन्होंने लगातार भारतीय टीम का हिस्सा बनना शुरू किया। अक्षर से पहले रोहित शर्मा (159), हार्दिक पंड्या (138), विराट कोहली (125) और सूर्यकुमार यादव (113) यह आंकड़ा छू चुके हैं। खास बात यह है कि मौजूदा प्लेइंग इलेवन में अक्षर ही इस सूची के एकमात्र खिलाड़ी हैं। कोहली और रोहित संन्यास ले चुके हैं।

विश्व कप

2 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं अक्षर

अक्षर भारत की 2 टी-20 विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2024 और 2026 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम में अहम भूमिका निभाई। 2024 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारबाडोस में अक्षर ने मुश्किल समय में 31 गेंदों में 47 रन की शानदार पारी खेली थी। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक अक्षर ने 746 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में 101 विकेट हासिल किए हैं। उनकी गेंदबाजी औसत 22 से कम है।

Advertisement

जानकारी

100 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय स्पिनर 

अक्षर ने 100 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय स्पिन गेंदबाज हैं। अक्षर के अलावा अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ही भारत के अन्य गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस प्रारूप में 100 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement