Loading...
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम घोषित, जगह बचाने में सफल रहे मार्नस लाबुशेन
मार्नस लाबुशेन को खराब प्रदर्शन के बाद भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम घोषित, जगह बचाने में सफल रहे मार्नस लाबुशेन

Sep 07, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। इसमें खराब फॉर्म से जूझ रहे बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हाल के मैचों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। साल 2018 के बहुचर्चित 'बॉल-टैंपरिंग' विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह पहला दक्षिण अफ्रीका टेस्ट दौरा होगा।

भरोसा

चयनकर्ताओं ने खराब फार्म के बाद जताया लाबुशेन पर भरोसा

लाबुशेन के बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्कोर क्रमश: 1, 31 और 4 के रहे थे।

साल 2023 में ICC के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज रहे लाबुशेन ने एशेज 2023 के बाद से कोई टेस्ट शतक नहीं लगाया है।

पिछली गर्मियों की एशेज सीरीज में भी उनकी औसत महज 25 की थी।

ऐसे में 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले पोटचेफस्ट्रूम में होने वाला अभ्यास मैच उनके लिए फॉर्म में लौटने का आखिरी मौका होगा।

टीम

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

चयनकर्ताओं ने कूपर कॉनोली और बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन को टीम में शामिल किया है। इसी तरह पिंडली की चोट के कारण बांग्लादेश दौरे से बाहर रहे ऑलराउंडर माइकल नेसर की टीम में वापसी हुई है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम

कैसा है दक्षिण अफ्रीका दौरे का कार्यक्रम?

ऑस्ट्रेलिया टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से करेगी। इसमें 24 से 30 सितंबर के बीच 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

उसके बाद कंगारू टीम 3-4 अक्टूबर को एक 2 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।

टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 से 13 अक्टूबर तक डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 18 से 22 अक्टूबर तक सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा और तीसरा टेस्ट 27 से 31 अक्टूबर तक केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

ADVERTISEMENT