जिम्बाब्वे दौरे पर इस साल वनडे सीरीज में खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, कार्यक्रम की हुई घोषणा
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस साल सितंबर में वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करने के लिए तैयार है। कार्यक्रम के मुताबिक, ये मैच 15, 18 और 20 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। दिलचस्प रूप से एक दशक लम्बे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम जिम्बाब्वे की धरती पर वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। ऐसे में यह जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
वनडे सीरीज
2014 में आखिरी बार जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज
यह 8 साल के अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम जिम्बाब्वे की धरती पर अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलेगी। जिम्बाब्वे में ऑस्ट्रेलिया का आखिरी वनडे मुकाबला 2014 में हुआ था, जबकि उन्होंने 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ एक त्रिकोणीय टी-20 सीरीज खेली थी। ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे हाल ही में फरवरी में 2026 में टी-20 विश्व कप में आमने-सामने हुई थीं, जिसमें जिम्बाब्वे ने कोलंबो में कंगारू टीम को 23 रनों से हराया था।
बयान
ऑस्ट्रेलिया का जिम्बाब्वे में स्वागत है- गिवमोर माकोनी
जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर, गिवमोर माकोनी ने ऑस्ट्रेलिया के जिम्बाब्वे लौटने पर अपनी खुशी जाहिर की। इसको लेकर उन्होंने कहा, "हमें ऑस्ट्रेलिया का जिम्बाब्वे में फिर से स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह एक बहुत ही रोमांचक वनडे सीरीज होने वाली है।" माकोनी ने आगामी वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी के लिए इस तरह के बड़े मैचों के महत्व पर जोर दिया।