Page Loader
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021: फाइनल में जोकोविच को कड़ी चुनौती पेश करेंगे मेदवेदेव, जानिए जरुरी बातें

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021: फाइनल में जोकोविच को कड़ी चुनौती पेश करेंगे मेदवेदेव, जानिए जरुरी बातें

Feb 20, 2021
05:50 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 के पुरुष एकल फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना रविवार को रूस के डेनियल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में स्टेफनोस सितसिपास को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। इससे पहले सर्बिया के जोकोविच ने सेमीफाइनल में असलान करात्सेव को हराया था। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। आइए दोनों खिलाड़ियों के सफर पर एक नजर डालते हैं।

नोवाक जोकोविच

नौवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतना चाहेंगे जोकोविच

जोकोविच के नाम ग्रैंड स्लैम इवेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियन ओपन (8) जीतने का रिकॉर्ड है। ​वह मेलबर्न में रिकॉर्ड नौवीं बार खिताब को जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरने वाले हैं। जोकोविच ने अब तक कुल 17 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं। वह तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं। उनसे आगे इस सूची में 20-20 ग्रैंड स्लैम के साथ रोजर फेडरर और राफेल नडाल हैं।

डेनियल मेदवेदेव

लम्बे अंतराल से अजेय रहे हैं मेदवेदेव

मेदवेदेव पिछले 20 मुकाबलों में अजेय रहे हैं। इस अंतराल में वह पेरिस मास्टर्स, ATP वर्ल्ड टूर फाइनल्स और ATP कप जीत चुके हैं। ​वह सिर्फ दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने में सफल हुए हैं। इसके अलावा वह पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। ​मेदवेदेव पुरुष एकल वर्ग में एक से अधिक ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ तीसरे रूसी खिलाड़ी बने हैं।

लेखा-जोखा

ऐसा रहा जोकोविच का सफर

पहला राउंड: नोवाक जोकोविच ने जेरेमी चार्डी को 6-3, 6-1, 6-2 से हराया। ​दूसरा राउंड: नोवाक जोकोविच ने फ्रांसेस टियाफो को 6-3, 6-7, 7-6, 6-3 से हराया। ​तीसरा राउंड: नोवाक जोकोविच ने टेलर फ्रिट्ज को 7-6, 6-4, 3-6, 4-6, 6-2 से हराया। ​चौथा राउंड: नोवाक जोकोविच ने मिलोस राओनिक को 7-6, 4-6, 6-1, 6-4 से हराया। ​क्वार्टर फाइनल: नोवाक जोकोविच ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7, 6-2, 6-4, 7-6 से हराया। ​सेमीफाइनल: नोवाक जोकोविच ने असलान करात्सेव को 6-3, 6-4, 6-2 से हराया।

लेखा-जोखा

ऐसा रहा मेदवेदेव का सफर

पहला राउंड: डेनियल मेदवेदेव ने वासेक पोसपिसिल को 6-2, 6-2, 6-4 से हराया। ​दूसरा राउंड: डेनियल मेदवेदेव ने रॉबर्टो कारबेल्स बाएना को 6-2, 7-5, 6-1 से हराया। ​तीसरा राउंड: डेनियल मेदवेदेव ने फिलिप क्राजिनोविक को 6-3, 6-3, 4-6, 3-6, 6-0 से हराया। ​चौथा राउंड: डेनियल मेदवेदेव ने मैकेंजी मैकडोनाल्ड को 6-4, 6-2, 6-3 से हराया। ​क्वार्टर फाइनल: डेनियल मेदवेदेव ने एंड्रे रुबलेव को 7-5, 6-3, 6-2 से हराया। ​सेमीफाइनल: डेनियल मेदवेदेव ने स्टेफनोस सितसिपास को 6-4, 6-2, 7-5 से हराया।