Page Loader
पैट कमिंस के टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन पूरे, जानिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का प्रदर्शन
पैट कमिंस के टेस्ट में 1,000 रन पूरे हुए (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

पैट कमिंस के टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन पूरे, जानिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का प्रदर्शन

Jun 20, 2023
11:30 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के आखिरी दिन कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने 24 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 1,000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 51 टेस्ट की 71 पारियों में यह कारनामा किया। पहली पारी में कमिंस ने 62 गेंदों पर 38 रन बनाए थे। गेंदबाजी की बात करें तो इंग्लैंड की पहली पारी में कमिंस ने 0 और दूसरी पारी में 4 विकेट अपने नाम किए।

प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था डेब्यू

कमिंस ने 17 नवंबर, 2011 को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ जोहान्सबर्ग में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 51 टेस्ट की 94 पारियों में 21.90 की औसत और 2.78 की इकॉनमी से 225 विकेट चटकाए हैं। कमिंस ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 टेस्ट में 22.17 की औसत से 77 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/38 का रहा है। उन्होंने 5 विकेट हॉल 1 बार लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 2017 में खेला था।