ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: टेस्ट सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी
क्या है खबर?
बांग्लादेश क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 13 अगस्त से टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी। साल 2003 के बाद यह पहला मौका होगा, जब बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलेगी।पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस बार बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो करेंगे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान पैट कमिंस के हाथों में होगी। ऐसे में आइए जानते हैं सीरीज का शेड्यूल और दोनों टीमों से जुड़ी अहम जानकारी।
बांग्लादेश
ऐसी है बांग्लादेश की टीम
लिटन दास की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। उन्हें जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं पैर की पिंडली में चोट आ गई थी।
अब वह ठीक हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, अमित हसन, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, खालिद अहमद, इबादत हुसैन, मुसफिक हसन और लिटन दास।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने इन खिलाड़ियों को दिया है मौका
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी मजबूत टीम उतारी है। उन्होंने अपने दल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।
गेंदबाजी में कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की खतरनाक जोड़ी एक बार और देखने को मिलेगी।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, जेक वेदरल्ड, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क।
शेड्यूल
ऐसा है सीरीज का कार्यक्रम
बांग्लादेश के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 13 अगस्त से होगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 13-17 अगस्त तक डार्विन स्थित मैरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
इसी तरह दूसरा टेस्ट 22-26 अगस्त तक मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में होगा।
इस सीरीज की तैयारी के लिए बांग्लादेशी टीम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ एक 3 दिवसीय वार्म-अप मैच भी खेलेगी। इसकी शुरुआत 6 अगस्त से होगी।
हेड-टू-हेड
बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा है भारी
अब तक दोनों टीमों की भिड़ंत में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है।
ये दोनों टीमें टेस्ट प्रारूप में अब तक 6 मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच जीते हैं और सिर्फ एक मैच में हार झेली है।
दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट सीरीज खेला जाएगा।
आखिरी बार दोनों टीमों के बीच 2017 में टेस्ट सीरीज हुई थी। वो सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था।
जानकारी
कब और कहां देखें मुकाबला?
टेस्ट सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार सुबर 6 बजे शुरू होगा। वहीं, दूसरा मैच सुबह 5:30 बजे से होगा। भारत में इन मैचों को आप स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार के जरिए लाइव देख सकते हैं।