ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: शोरिफुल इस्लाम ने दूसरे टेस्ट में लिए 6 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि
क्या है खबर?
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट में घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। यह उनके टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल साबित हुआ। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 165/8 का स्कोर बनाया और फिलहाल 101 रन की बढ़त हासिल की। बता दें कि बांग्लादेश की पहली पारी 64 रन पर सिमटी थी। आइए इस्लाम की गेंदबाजी के बारे में जानते हैं।
गेंदबाजी
शानदार रही शोरिफुल इस्लाम की गेंदबाजी
शोरिफुल ने 11 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 35 रन देते हुए कुल 6 विकेट लिए। यह उनके टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल साबित हुआ।
उन्होंने ट्रेविस हेड को आउट करते हुए अपने का खाता खोला।
इसके बाद उन्होंने मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ब्यू वेबस्टर, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के विकेट चटकाए।
इस तेज गेंदबाज ने अपने 11 ओवर में 35 रन देते हुए 6 सफलताएं हासिल की।
आंकड़े
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बेहतर गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले बांग्लादेशी बने शोरिफुल
शोरिफुल अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बने।
उन्होंने हसन महमूद का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि हसन ने इसी सीरीज के पहले डार्विन टेस्ट में 55 रन देते हुए 6 विकेट चटकाए थे।
इस सूची में तीसरे स्थान पर मोहम्मद रफीक पर हैं, जिन्होंने 2006 में 62 रन देते हुए 6 सफलताएं हासिल की थी। वो मैच बांग्लादेश में खेला गया था।
आंकड़े
ऐसा है शोरिफुल इस्लाम का टेस्ट करियर
शोरिफुल ने अब तक 14 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 30.54 की औसत के साथ कुल 33 विकेट लिए हैं। यह उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला ही टेस्ट है।
इस तेज गेंदबाज ने 2021 में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।
अपने प्रथम श्रेणी करियर में उन्होंने अब तक 65 विकेट लिए हैं। यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका पहला ही 5 विकेट हॉल है। वह 4 पारियों में 4 विकेट हॉल ले चुके हैं।
लेखा-जोखा
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त
मैके में खेले जा रहे टेस्ट में बांग्लादेश की पारी सिर्फ 64 रन पर सिमट गई थी। बांग्लादेश की ओर से 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
मिचेल स्टार्क ने 6 सफलताएं हासिल की।
जवाब में पहले दिन के स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 165/8 का स्कोर बनाते हुए बढ़त हासिल की।
क्रीज पर फिलहाल कैमरून ग्रीन (51) और नाथन लियोन (10) बने हुए हैं।