ऑस्ट्रेलिया टीम को 2 बड़े झटके, चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हुए ये खिलाड़ी
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज नाथन एलिस साइड स्ट्रेन के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं। वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर जोएल डेविस भी दौरे से बाहर हो गए हैं। डेविस को जोहान्सबर्ग में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर फील्डिंग करते समय हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। इसके बाद उन्हें आगे के दौरे से हटना पड़ा।
झटका
दूसरे वनडे में 4 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे एलिस
एलिस की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम के सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे हैं।
दूसरे वनडे में 4 ओवर गेंदबाजी करने के बाद उनके बाईं तरफ की मांसपेशियों में खिंचाव आया और वह अपना स्पेल पूरा नहीं कर सके।
उनकी गैरमौजूदगी का ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने 365 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया और 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
वापसी
वापस लौंटेगे एलिस
एलिस अब आगे की जांच और चोट से उबरने की प्रक्रिया के लिए स्वदेश लौटेंगे। उम्मीद है कि वह 13 नवंबर से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू वनडे सीरीज तक फिट हो जाएंगे।
दौरे पर साइड स्ट्रेन की समस्या से जूझने वाले वह दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हैं।
इससे पहले बिली स्टेनलेक को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान साइड स्ट्रेन की चोट लगी थी।
आखिरी
पैट कमिंस की हो सकती है वापसी
बुधवार को होने वाले आखिरी वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया के पास अब सिर्फ 4 फिट तेज गेंदबाज विकल्प के तौर पर मौजूद हैं।
पैट कमिंस के पहले 2 वनडे नहीं खेलने के बाद इस मुकाबले से वापसी करने की संभावना है।
वहीं, दूसरे वनडे में आराम दिए जाने के बाद मिचेल स्टार्क भी खेल सकते हैं। जोश हेजलवुड को पहले 2 मैच खेलने के बाद आराम दिए जाने की संभावना है, जबकि जेवियर बार्टलेट अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं।
मुकाबला
बिना एक भी मैच खेले वापस लौटेंगे डेविस
डेविस बिना एक भी मैच खेले दौरे से स्वदेश लौटेंगे। वह टीम के साथ दूसरे विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे पर गए थे।
अब उन्हें चोट से उबरने के लिए पुनर्वास प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद डेविस न्यू साउथ वेल्स के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे।
डेविस को जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर क्षेत्ररक्षण करते समय हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था।