LOADING...
ऑस्ट्रेलिया ओपन: आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हारीं सानिया मिर्जा, महिला युगल में खत्म हुआ सफर
सानिया मिर्जा महिला युगल का मुकाबला हार गई हैं (फोटो: ट्विटर/@MirzaSania)

ऑस्ट्रेलिया ओपन: आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हारीं सानिया मिर्जा, महिला युगल में खत्म हुआ सफर

Jan 22, 2023
03:21 pm

क्या है खबर?

भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी महिला युगल जोड़ीदार अन्ना डेनिलिना 2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन (AO) के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गई हैं। सानिया और अन्ना को दूसरे दौर में एलिसन वान उट्वानक और एहेलिना कलिनिना की जोड़ी से 4-6, 6-4, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व पहले दौर में सानिया-अन्ना ने बर्नार्डा पेरा और डालमा गल्फी को 6-2, 7-5 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई थी।

सानिया मिर्जा

अब मिश्रित युगल से आखिरी उम्मीदें

इस हार के साथ ही सानिया के आखिरी ग्रैंड स्लैम में खिताब जीतने की उम्मीद अब मिश्रित युगल से बची है। हालांकि, सानिया और रोहन बोपन्ना के लिए इसे जीतना बेहद मुश्किल होने वाला है। दोनों ने शनिवार को दूसरे दौर में प्रवेश किया था और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई वाइल्ड कार्ड एंट्री जैमी फोरलिस और ल्यूक सैविल को एक घंटे 14 मिनट तक चले खेल में कड़ी मेहनत के बाद 7-5, 6-3 से हराया था।

रिकॉर्ड

सानिया का महिला युगल सफर समाप्त हुआ

सानिया की हार का मतलब है कि अब उनका ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला युगल में 23-14 से जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ सफर खत्म हो गया है। उनका सबसे अच्छा परिणाम 2016 में आया जब उन्होंने दिग्गज मार्टिना हिंगिस के साथ ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद सानिया का सर्वश्रेष्ठ परिणाम 2017 में आया था जब वह तीसरे दौर में पहुंची थी। कुल मिलाकर ग्रैंड स्लैम में सानिया का महिला युगल में 104-52 जीत-हार का रिकॉर्ड रहा है।

Advertisement

उपलब्धियां

सानिया के नाम दर्ज हैं ये उपलब्धियां

मिश्रित युगल में सानिया ने महेश भूपति के साथ जोड़ी बनाकर ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009) और फ्रेंच ओपन (2012) जीता था। वहीं सानिया ने ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के साथ US ओपन (2014) जीता था। 2015 में सानिया ने मार्टिना हिंगिस के साथ जोड़ी बनाकर पहला विंबलडन महिला डबल्स खिताब जीता था। विंबलडन के बाद सानिया ने अपनी जोड़ीदार हिंगिस के साथ मिलकर 2015 में US ओपन और उसके अगले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन पर भी कब्जा जमाया था।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ओपन

सानिया का है यह आखिरी टूर्नामेंट

36 वर्षीय सानिया 2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लेंगी। महिला युगल में विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की थी। इससे पहले सानिया ने कहा था कि वह फरवरी में दुबई में आगामी WTA 1000 इवेंट के बाद संन्यास लेने की योजना बना रही हैं। अभी तक उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उम्मीद की जा रही है कि वह ट्रॉफी के साथ अपना आखिरी टूर्नाेमेंट खत्म करें।

Advertisement