LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का रहा है दबदबा, जानिए कितने खिताब जीते
ऑस्ट्रेलिया महिला टी-20 विश्व कप के 6 खिताब जीत चुकी है

महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का रहा है दबदबा, जानिए कितने खिताब जीते

Jul 03, 2026
05:40 pm

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम अपना रिकॉर्ड 8वां फाइनल खेलने के लिए तैयार है। उसने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। अब फाइनल में उसका सामना अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी और मेजबान इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम से होगा, जो 5 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। आइए महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।

रिकॉर्ड

महिला टी-20 विश्व कप के 7 फाइनल खेल चुकी है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 9 महिला टी-20 विश्व कप में से 7 में फाइनल में जगह बनाई है। इनमें 2010, 2012, 2014, 2016, 2018, 2020 और 2023 के टूर्नामेंट शामिल हैं। वह अपने 8वें फाइनल मुकाबले के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के अलावा, इंग्लैंड (5) एकमात्र ऐसी टीम है जिसने 3 से अधिक बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। 2009 और 2024 ही ऐसे टूर्नामेंट हैं जिनमें ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचे बिना टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

वर्चस्व

एक से अधिक खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम है ऑस्ट्रेलिया

अपने पिछले 7 फाइनल में से ऑस्ट्रेलिया ने 6 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। इसी तरह केवल एक बार उपविजेता रही है। वेस्टइंडीज एकमात्र ऐसी टीम है जिसने महिला टी-20 विश्व कप 2016 में के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। इस प्रतियोगिता के इतिहास में किसी भी अन्य टीम के पास एक से अधिक खिताब नहीं हैं। यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट में बादशाहत को साबित करती है।

Advertisement

दबदबा

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3 बार फाइनल में दी है मात

ऑस्ट्रेलिया ने अपने 6 खिताबों में से 3 फाइनल में इंग्लैंड टीम को हराकर जीते हैं, जो 2012, 2014 और 2018 में हुए थे। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत (2020), न्यूजीलैंड (2010) और दक्षिण अफ्रीका (2023) को हराया है। ऑस्ट्रेलिया के पहले 2 फाइनल मुकाबले (2010 और 2012) रोमांचक रहे, जिनमें उसने क्रमशः 3 और 4 रनों से जीत हासिल की थी। उसके बाद उसने 6 विकेट, 8 विकेट, 85 रन और 19 रन से आसान जीत दर्ज की थी।

Advertisement

रिकॉर्ड

महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के नाम महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उसने 2020 में मेलबर्न में भारत के खिलाफ फाइनल में 184/4 का स्कोर खड़ा किया था। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी फाइनल मुकाबलों में 2 बार 50+ स्कोर बनाने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। मूनी (बनाम भारत 78* और बनाम दक्षिण अफ्रीका 74*) और उनकी पूर्व सलामी जोड़ीदार एलिसा हीली (बनाम भारत 75) फाइनल में 70 से अधिक रन बनाने वाली एकमात्र बल्लेबाज हैं।

Advertisement