असिथा फर्नांडो ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में पहली बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल लिया। ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला ही 5 विकेट हॉल रहा। श्रीलंका ने पहली पारी में 549/9 का स्कोर बनाया था। जवाब में वेस्टइंडीज की पारी 499 रन पर समाप्त हुई। ऐसे में आइए फर्नांडो की गेंदबाजी और उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
गेंदबाजी
ऐसी रही फर्नांडो की गेंदबाजी
फर्नांडो ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में 40 ओवर गेंदबाजी करते हुए 7 मेडन के साथ 130 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी रेट 3.20 की रही। उन्होंने जॉन कैंपबेल (72), ब्रैंडन किंग (17), रोस्टन चेज (23), एंडरसन फिलिप (0) और शमार जोसेफ (5) को अपना शिकार बनाया। साल 2024 के बाद पहली बार फर्नांडो ने इस प्रारूप में 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनके तीनों 5 विकेट हॉल श्रीलंका से बाहर आए हैं।
आंकड़े
घर से बाहर कमाल के हैं फर्नांडो के आंकड़े
फर्नांडो ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा विकेट बांग्लादेश के खिलाफ लिए हैं। उन्होंने 5 मैचों की 9 पारियों में 20.08 की औसत से 25 विकेट चटकाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 2 टेस्ट खेले हैं और 26.57 की औसत से 7 विकेट अपने नाम किए हैं। घरेलू सरजमीं से बाहर फर्नांडो ने 13 टेस्ट मैचों की 22 पारियों में 26 की औसत से 58 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/51 का रहा है।
करियर
ऐसा रहा है फर्नांडो का टेस्ट करियर
फर्नांडो ने अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला 2021 में खेला था। इस खिलाड़ी ने अब तक 26 मुकाबले खेले हैं और इसकी 43 पारियों में 27.27 की औसत से 87 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल लिया है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/51 का रहा है। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर एक बार 10 विकेट भी लिया है। सीरीज के पहले टेस्ट में इस तेज गेंदबाज ने 2 विकेट अपने नाम किए थे।