Page Loader
SENA देशों में सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले एशियाई ओपनर बल्लेबाजों पर नजर 
केएल राहुल SENA देशों में दूसरे सर्वाधिक शतक जड़ने वाले एशियाई ओपनर बल्लेबाज बने (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

SENA देशों में सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले एशियाई ओपनर बल्लेबाजों पर नजर 

Jun 24, 2025
03:04 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में बेहतरीन शतकीय पारी (137) खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 9वां और SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में छठा शतक रहा। वह अब SENA देशों में बतौर ओपनर दूसरे सर्वाधिक शतक जड़ने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। आइए जानते हैं SENA देशों में सर्वाधिक शतक लगाने वाले एशियाई ओपनर बल्लेबाज कौन हैं।

#1

सुनील गावस्कर- 8 शतक 

SENA देशों में बतौर ओपनर सर्वाधिक शतक लगाने वाले एशियाई बल्लेबाज पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने SENA देशों में 8 शतक जड़े थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 5, इंग्लैंड में 2 और न्यूजीलैंड में 1 शतक जड़ा है। उनके करियर के दौरान दक्षिण अफ्रीका पर प्रतिबंध लगा हुआ था। उन्होंने अपने करियर में SENA देशों 33 मैच खेले थे, जिसकी 57 पारियों में 43 से अधिक की औसत से 2,464 रन बनाए थे। इसमें 11 अर्धशतक भी शमिल है।

#2

केएल राहुल- 5 शतक

इस सूची में राहुल अब दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने SENA देशों में बतौर सलामी बल्लेबाज 5 शतक जड़े हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया में 1, इंग्लैंड में 3 और दक्षिण अफ्रीका में 1 शतक शामिल है। राहुल SENA देशों में बतौर ओपनर 22 टेस्ट में 1,451 रन बना चुके हैं। वह इस मामले में गावस्कर (2,464) और वीरेंद्र सहवाग (1,574) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। SENA देशों में राहुल dh औसत 35.39 की है, जिसमें 4 अर्द्धशतक शामिल हैं।

#3

सईद अनवर- 4 शतक

इस सूची में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने SENA देशों में बतौर सलामी बल्लेबाज कुल 4 शतक जड़े थे। उन्होंने सभी SENA देशों में 1-1 शतक लगाए थे। उन्होंने अपने करियर में SENA देशों में कुल 15 मैच खेले थे, जिनकी 28 पारियों में 43.03 की औसत से 1,205 रन बनाने में सफल रहे थे। उस दौरान उन्होंने इन देशों में 6 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे।

#4

मर्वन अटापट्टू- 3 शतक

इस सूची में श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मर्वन अटापट्टू तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने SENA देशों में बतौर सलामी बल्लेबाज कुल 3 शतक जड़े थे। इनमें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में बनाया 1-1 शतक शामिल है। उन्होंने अपने करियर में SENA देशों में कुल 18 मैच खेले थे, जिनकी 36 पारियों में 31.33 की औसत से 1,128 रन बनाने में सफल रहे थे। उस दौरान उन्होंने इन देशों में 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे।