Page Loader
एशियाई खेल: भारतीय निशानेबाज सिफ्त कौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, स्वर्ण पदक किया अपने नाम
भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है (तस्वीर: एक्स/@SiftSamra)

एशियाई खेल: भारतीय निशानेबाज सिफ्त कौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, स्वर्ण पदक किया अपने नाम

Sep 27, 2023
11:01 am

क्या है खबर?

चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियाई खेल के चौथे दिन भारत का प्रदर्शन कमाल का रहा है। निशानेबाजी में सिफ्त कौर समरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर 3 पोजीशन राइफल में 10.2 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ इस खिलाड़ी ने 469.6 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया है। उनके अलावा इसी खेल में आशी चौकसे ने कांस्य पदक जीता है। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

स्वर्ण

एकल प्रतिस्पर्धा में पहला स्वर्ण

सिफ्त एशियाई खेल 2023 में एकल प्रतिस्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली पहली एथलीट बनी हैं। इससे पहले भारत ने जो 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे, वह टीम इंवेंट में आए थे। सिफ्त ने जो 469.6 का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है, वह पिछले विश्व रिकॉर्ड से 2.6 अंक ज्यादा है। भारत ने 50 मीटर 3पी की टीम स्पर्धा में रजत पदक भी जीता। सिफ्त, आशी चौकसे और मानिनि कौशिक ने ये पदक दिलाया था।

जीत

25 मीटर इवेंट में भी भारत ने जीता स्वर्ण पदक 

भारतीय निशानेबाजी टीम ने 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने चीन को 3 अंको से हराया। भारती टीम ने 1,759 का स्कोर किया था। चीन 1,756 स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। साउथ कोरिया की टीम 1,742 स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। ये बुधवार के दिन भारत का पहला स्वर्ण पदक था।

स्वर्ण

निशानेबाजों ने ही दिलाया था भारत को पहला स्वर्ण पदक 

चीन में खेले जा रहे एशियाई खेलों में निशानेबाजों ने ही भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। 10 मीटर एयर राइफल टीम के ऐश्वर्य प्रताप सिंह, दिव्यांश सिंह और रुद्रांक्ष पाटिल ने ये कारनामा किया था। कुल 1893.7 का स्कोर बनाकर राइफल मुकाबले में टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया था। उन्होंने इस साल की शुरुआत में बाकू में ISSF विश्व कप में चीनी टीम द्वारा बनाए गए 1893.3 के विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था।

जानकारी

भारत के 20 मेडल हो गए 

भारत को एशियन खेल में अब तक 20 पदक हो चुके हैं, इनमें 5 स्वर्ण पदक है। 3 स्वर्ण निशानेबाजी में आए, एक स्वर्ण पदक घुड़सवारी टीम इवेंट में और भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी 1 स्वर्ण पदक अपने नाम किया।