Loading...
एशियाई खेल 2026 से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, विप्रज निगम को मिल सकता है मौका- रिपोर्ट 
वरुण चक्रवर्ती भारतीय टीम से बाहर हो गए हैं (फाइल तस्वीर)

एशियाई खेल 2026 से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, विप्रज निगम को मिल सकता है मौका- रिपोर्ट 

Sep 16, 2026
02:59 pm

क्या है खबर?

एशियाई खेल 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले के दौरान साइड स्ट्रेन हो गया था। इसके चलते वह फिलहाल क्रिकेट से दूर रहेंगे। वरुण की गैरमौजूदगी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एशियाई खेलों की टीम में विप्रज निगम को शामिल करने की तैयारी कर रहा है।

बयान

BCCI ने क्या कहा? 

BCCI के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, "वरुण अनिश्चित समय के लिए बाहर हो गए हैं। लंबी सूची में उपलब्ध 2 विकल्प विप्रज निगम और कुलदीप यादव थे। कुलदीप इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे।"

सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।

विप्रज गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर के लिए यह खिलाड़ी काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

आंकड़े

ऐसे हैं विप्रज के आंकड़े 

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के इस ऑलराउंडर ने 33 टी-20 मुकाबलों में 157.41 की स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए हैं।

साथ ही, उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 34 विकेट भी चटकाए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की बात करें तो 22 वर्षीय इस खिलाड़ी की स्ट्राइक रेट 176.40 की रही है।

यह आंकड़ा टी-20 क्रिकेट में उनकी क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से प्रदर्शन किया है।

ADVERTISEMENT

टीम

टूर्नामेंट के लिए ऐसी है भारतीय टीम 

श्रेयस अय्यर जापान के आइची-नागोया में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगे। पुरुष टूर्नामेंट 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम (अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है), रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी

ADVERTISEMENT

क्वार्टर फाइनल

भारत सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी

एशियाई खेलों में पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 2 ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप-A में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं, जबकि ग्रुप-B में हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान हैं।

प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें क्वार्टर-फाइनल में पहुंचेंगी, जहां वे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सीडेड टीमों का सामना करेंगी।

भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान सीडेड टीमें हैं, जो सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी। सेमीफाइनल के बाद फाइनल में स्वर्ण पदक दांव पर होंगे।

ADVERTISEMENT