एशियाई खेल 2026: जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने स्क्वैश में जीता कांस्य पदक
क्या है खबर?
जापान में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 में भारत की जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार को स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में हांगकांग चीन के ली का यी और तांग मिंग होंग के खिलाफ 1-2 (10-11, 11-2, 10-11) से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही इस भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। यह चिनाप्पा का एशियाई खेलों के इतिहास में कुल छठा पदक है।
सेमीफाइनल
रोचक रहा सेमीफाइनल मैच
भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 10-11 से हारने के बाद दमदार वापसी की और दूसरे गेम को आसानी से जीता।
निर्णायक आखिर गेम में 3 मैच पॉइंट हासिल करने के बावजूद भारतीय जोड़ी जीत दर्ज नहीं कर सकी।
जोशना और वेलवन को लगा कि उन्होंने तीसरे गेम में निर्णायक पॉइंट जीत लिया है और वे जश्न मनाने लगे, लेकिन जजों ने 'लेट' (let) का फैसला सुनाया, जिससे उन्हें वह पॉइंट दोबारा खेलना पड़ा।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
BRONZE FOR BHARAT! 🇮🇳
— SAI Media (@Media_SAI) September 26, 2026
Asian Games 2026 | Squash | Day 10 Result
Mixed Doubles – Semifinals
Joshna Chinappa and Velavan Senthilkumar (both TAGG Athletes) put up a strong fight against Hong Kong’s Lee Ka Yi and Tang Ming Hong, going down 1–2.
Game Scores: 10–11, 11–2, 10–11… pic.twitter.com/mABLOcfd1W
पदक
भारतीय दिग्गज ने जीता अपना छठा पदक
भारत ने 2023 में हांगझोऊ में हुए पिछले एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
तब दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया के मोहम्मद शफीक कमाल और आइफा अजमान को हराया था।
भारत की दिग्गज खिलाड़ी जोशना ने एशियाई खेलों में अपना कुल छठा पदक जीता है। बता दें कि उन्होंने इससे पहले 3 कांस्य और 2 रजत पदक जीते हुए थे।