Loading...
एशियाई खेल 2026: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
भारतीय टीम जीत के साथ आगाज करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

एशियाई खेल 2026: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Sep 27, 2026
08:03 pm

क्या है खबर?

एशियाई खेल 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर (सोमवार) को खेलेगी। क्वार्टर फाइनल-2 में टीम का सामना अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से होगा। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का होगा। ऐसे में वह यह मैच हर हाल में अपने नाम करना चाहेगी। दरविश रसूली अफगान टीम के कप्तान होंगे। वहीं, भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर सभालेंगे। ऐसे मे आइए मैच के प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डाल लेते हैं।

हेड-टू-हेड

भारतीय टीम का पलड़ा रहा है भारी 

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक 12 मुकाबले हुए हैं।

इस दौरान भारतीय टीम को 11 मैचों में जीत मिली है। अफगानिस्तान की टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है।

एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है।

दोनों टीमों के बीच हुए आखिरी 5 वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम ने 4 मैच जीते हैं। ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है।

संयोजन

इस संयोजन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम 

जापान के खिलाफ हुए टी-20 मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए थे। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वह बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। जापान के खिलाफ मैच में वह नहीं खेले थे।

संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।

ADVERTISEMENT

प्लेइंग इलेवन

इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है अफगानिस्तान की टीम 

अफगानिस्तान को पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वह उस मैच को भूलकर आगे बढ़ना चाहेंगे।

टीम का शीर्षक्रम मैच में पूरी तरह से फ्लॉप रहा था। भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने वो बेहतर करने को देखेंगे।

संभावित प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखेल, करीम जनत, दरविश रसूली (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), फैसल शिनोजादा, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, नांगेयालिया खारोटी और अरब गुल मोमंद।

ADVERTISEMENT

पिच

ऐसा रहेगा पिच का मिजाज

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है।

यहां इस्तेमाल की गई हाइब्रिड पिच में स्थानीय मिट्टी का उपयोग हुआ है, जिससे तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल और स्पिनरों को गेंद पर ग्रिप मिल सकती है।

मैदान की सबसे छोटी बाउंड्री 65 मीटर है।

शुरुआती टी-20 मुकाबलों में यहां बड़े स्कोर भी बने हैं, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

जानकारी

कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, निस्शिन आइची में मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बारिश की 91 प्रतिशत संभावना है। इससे दर्शकों को पूरा मैच देखने में परेशानी हो सकती है।

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें 

रसूली ने पिछले 10 मुकाबलों में 133 रन बनाए हैं। ईशान ने पिछले 10 मैचों में 34.56 की औसत से 311 रन बनाए हैं।

अभिषेक ने पिछले 10 मैचों में 26.9 की औसत और 203.78 की स्ट्राइक रेट से 311 रन बनाए हैं।

बिश्नोई ने पिछले 6 मैच में 7 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप के नाम पिछले 5 मैच में 6 विकेट है।

अफगानिस्तान के लिए गुल ने पिछले 2 मैच में 5 विकेट लिए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला? 

भारत और अफगानिस्तान के बीच ये मुकाबला 28 सितंबर को निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

ADVERTISEMENT