LOADING...
एशियाई खेल 2023: उद्धाटन समारोह में हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन ने थामा तिरंगा
एशियाई खेल 2023 में भारतीय दल (तस्वीर: X/@ddsportschannel)

एशियाई खेल 2023: उद्धाटन समारोह में हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन ने थामा तिरंगा

Sep 23, 2023
06:41 pm

क्या है खबर?

चीन के हांगझोऊ में 19 सितंबर से शुरू हुए 19वें एशियाई खेल 2023 का 23 सितंबर को आधिकारिक उद्धाटन समारोह हुआ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ध्वजवाहक की भूमिका निभाई। दोनों ने परेड में भारतीय दल की अगुआई की। इस भव्य समारोह में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हिस्सा लिया। उनकी मौजूदगी में चीन के इतिहास और उपलब्धियों को दिखाया गया। खिलाड़ियों की परेड में सबसे पहले अफगानिस्तान के एथलीट आए।

परेड

साड़ी में नजर आईं महिला खिलाड़ी

उद्धाटन समारोह में भारतीय पुरुष खिलाड़ी जहां कुर्ता-जैकेट में तो वहीं महिला खिलाड़ी साड़ी में नजर आईं। एशियाई खेल 2023 में 45 देशों के एथलीट अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने के लिए हांग्जो पहुंचे हैं। बता दें कि भारत की ओर से 655 एथलीट 39 खेलों में हिस्सा लेने के लिए चीन पहुंचे हैं। इससे पहले भारत ने एशियाड 2018 में 16 स्वर्ण पदक जीते थे, जो उनका इन खेलों में अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

ट्विटर पोस्ट

एशियाई खेलों में भारतीय दल