LOADING...
एशियाई खेल 2023: भारत की पुरुष राइफल टीम ने जीता स्वर्ण पदक, बनाया विश्व रिकॉर्ड 
भारत ने निशानेबाजी में जीता पहला स्वर्ण (तस्वीर: एक्स/@WeAreTeamIndia)

एशियाई खेल 2023: भारत की पुरुष राइफल टीम ने जीता स्वर्ण पदक, बनाया विश्व रिकॉर्ड 

Sep 25, 2023
08:35 am

क्या है खबर?

इस समय खेले जा रहे एशियाई खेलों में भारत ने अपना पहला स्वर्ण पदक निशानेबाजी में जीता है। रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और दिव्यांश सिंह पंवार की तिकड़ी ने सोमवार (25 सितंबर) को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पर निशाना साधा है। इसके साथ-साथ ऐश्वर्य ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिकॉर्ड

भारतीय पुरुष टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड 

रुद्रांक्ष, ऐश्वर्य और दिव्यांश ने कुल 1893.7 का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। भारतीय तिकड़ी ने इस साल की शुरुआत में बाकू में ISSF विश्व कप में चीनी टीम द्वारा बनाए गए 1893.3 के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बता दें कि निशानेबाजी में टीम के पदक व्यक्तिगत स्पर्धाओं के क्वालिफिकेशन राउंड में देश के निशानेबाजों के संयुक्त स्कोर के आधार पर तय किए जाते हैं।

प्रदर्शन 

ऐसा रहा भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन 

रुद्रांक्ष ने क्वालीफिकेशन में कुल 632.5 (104.8, 106.1, 103.8, 105.5, 106.7, 105.6) का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। उनके साथी ऐश्वर्य ने कुल 631.6 (104.1, 105.5, 105.3, 105.7, 105.7, 105.3) का स्कोर किया और क्वालिफिकेशन राउंड में 5वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई। दिव्यांश ने 629.6 (104.8, 104.3, 104.6, 104.7, 106.3, 104.9) के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में 8वां स्थान हासिल किया।

Advertisement

ऐश्वर्या

ऐश्वर्य ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता कांस्य पदक 

भारतीय टीम में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ऐश्वर्या ने 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में चीन के शेंग लिहाओ ने स्वर्ण और रिपब्लिक ऑफ कोरिया के पार्क हाजुन ने कांस्य पदक जीता। भारत के अन्य निशानेबाज रुद्रांक्ष फाइनल में पदक से चूक गए। वह चौथे स्थान पर रहे। दिव्यांश इस स्पर्धा के फाइनल में नहीं खेले, क्योंकि एक देश के 2 अधिकतम निशानेबाज ही खेल सकते हैं।

Advertisement

रविवार

रविवार को भारत ने जीते थे 2 पदक 

बीते रविवार (24 सितंबर) को निशानेबाजी में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में 1886 अंकों के साथ भारत ने रजत पदक अपने नाम किया था। मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता की तिकड़ी ने भारत को ये पदक दिलाया था। टीम स्पर्धा में रजत जीतने के बाद रमिता ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। रमिता 230.1 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं थी।

Advertisement