Page Loader
एशियन गेम्स 2022: क्रिकेट की हो सकती है वापसी, भारत के पास गोल्ड जीतने का मौका

एशियन गेम्स 2022: क्रिकेट की हो सकती है वापसी, भारत के पास गोल्ड जीतने का मौका

Mar 05, 2019
06:37 pm

क्या है खबर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2022 में चीन के हांगझू शहर में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल किया जायेगा। एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) की आम सभा में यह फैसला लिया गया। बता दें कि 2010 और 2014 एशियाई खेलों में क्रिकेट को जगह मिली थी, लेकिन इंडोनेशिया में 2018 में हुए एशियाई खेलों से इसे हटा दिया गया था। उम्मीद है कि एशियन गेम्स 2022 में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 क्रिकेट को शामिल किया जाएगा।

जानकारी

भारत इससे पहले व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर एशियाई गेम्स से रह चुका है बाहर

हांगझू एशियन गेम्स 2022 के आयोजन में अभी काफी समय है। ऐसे में इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में भाग लेने का विचार करने के लिए BCCI को काफी समय मिलेगा। बता दें कि भारत इससे पहले व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर एशियाई गेम्स से बाहर रह चुका है। 2010 और 2014 एशियान गेम्स में टी-20 क्रिकेट को शामिल किया गया था। पूरी संभावना है कि 2022 में भी क्रिकेट के इसी फॉर्मेट को शामिल किया जाएगा।

बयान

समय आने पर हम इस पर चर्चा करेंगे- BCCI

BCCI के एक अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा, "2022 एशियाई खेलों के लिए अभी काफी समय है। समय आने पर हम इस पर चर्चा करेंगे और फैसला लेंगे।" क्रिकेट को 2022 एशियाई खेलों में जगह देने की पूरी संभावना है, क्योंकि OCA के उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने उपयुक्त स्थल चुनने के लिए पिछले महीने हांगझू का दौरा किया था। 1998 में भी एशियाई खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था, जिसमें भारत ने भाग लिया था।

पिछले एशियन गेम्स

इन देशों ने जीते थे पदक

2010 एशियन गेम्स में पुरुष और महिला वर्ग में बांग्लादेश और पाकिस्तान ने स्वर्ण पदक जीते थे। वहीं 2014 एशियन गेम्स में पुरुष और महिला वर्ग में श्रीलंका और पाकिस्तान ने बाज़ी मारी थी। बता दें कि 1998 एशियन गेम्स में भी क्रिकेट को शामिल किया गया था। जिसमें भारत ने भी हिस्सा लिया था। 1998 एशियन गेम्स में साउथ अफ्रीका ने शॉन पोलाक की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।