NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अब तक 4 बार श्रीलंका में खेला जा चुका है एशिया कप, जानिए क्या रहे परिणाम 
    अगली खबर
    अब तक 4 बार श्रीलंका में खेला जा चुका है एशिया कप, जानिए क्या रहे परिणाम 
    श्रीलंका ने अपने घर पर 3 बार जीता है एशिया कप का खिताब (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    अब तक 4 बार श्रीलंका में खेला जा चुका है एशिया कप, जानिए क्या रहे परिणाम 

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 08, 2023
    05:29 pm

    क्या है खबर?

    इस बार एशिया कप वनडे प्रारूप में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 30 अगस्त से होनी है।

    एशिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 16वां संस्करण होने जा रहा है। इस बार 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत 4 मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे और बचे हुए 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे।

    यह 5वां मौका होने जा रहा है, जब इस प्रतियोगिता के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।

    आइए श्रीलंका में हुए सभी एशिया कप के बारे में जानते हैं।

    1986 

    1986 में पहली बार श्रीलंका ने की थी मेजबानी 

    एशिया कप का दूसरा संस्करण 1986 में श्रीलंका में खेला गया था, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने हिस्सा नहीं लिया था।

    उस बार मेजबान श्रीलंका और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश ने तीसरी टीम के रूप में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

    उस संस्करण के फाइनल में मेजबान श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था।

    खिताबी मुकाबले में जीत के लिए मिले 192 रन के लक्ष्य को श्रीलंका ने अर्जुन रणतुंगा और अरविंद डी सिल्वा के अर्धशतकों की बदौलत हासिल किया था।

    जानकारी

    क्यों भारतीय टीम ने एशिया कप में नहीं लिया था हिस्सा?

    1985 में भारत को श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान खराब अंपायरिंग का सामना करना पड़ा था। उस दौरे पर श्रीलंकाई दर्शकों ने भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ खराब व्यवहार किया था। इसके बाद BCCI और SLC के बीच दूरियां बढ़ गई थी।

    1997 

    1997 में श्रीलंका ने फिर मेजबानी में किया कमाल 

    श्रीलंका ने 1997 में दूसरी बार एशिया कप की मेजबानी की थी। उस संस्करण में 4 टीमों ने हिस्सा लिया था और एक बार फिर श्रीलंका ने खिताब पर कब्जा जमाया था।

    खिताबी मुकाबले में मेजबान टीम ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराया था। श्रीलंका ने जीत के लिए मिले 240 रन के लक्ष्य को 36.5 ओवर में हासिल किया था।

    उस संस्करण में भारतीय टीम की कप्तानी सचिन तेंदुलकर ने की थी।

    2004 

    2004 में अपने घर पर श्रीलंका ने फिर जीता खिताब 

    श्रीलंका को तीसरी बार 2004 में मेजबानी करने का अवसर मिला था और अपने घर पर खेलते हुए उन्होंने खिताब की हैट्रिक लगाई थी।

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 25 रन से हराया था।

    वो पहला ऐसा संस्करण था, जिसमें 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। खास बात यह है कि हांगकांग और UAE ने पहली बार इस प्रतियोगिता में शिरकत की थी।

    2010 

    2010 में श्रीलंका में खेलते हुए भारत बना विजेता 

    श्रीलंका ने चौथी बार 2010 में एशिया कप की मेजबानी की थी। उस बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 81 रन से हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था।

    यह पहला ऐसा मौका था, जब श्रीलंका अपने घर पर खेलते हुए इस खिताब को जीतने में नाकामयाब हुआ था।

    बता दें कि उस संस्करण में 4 ही टीमों ने हिस्सा लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    एशिया कप क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    अब्दुल्ला शफीक ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 1,000 रन, ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम अब्दुल्ला शफीक
    श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: शकील और सलमान ने लगाए अर्धशतक, ऐसा रहा दूसरा दिन  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: सऊद शकील ने लगातार दूसरे टेस्ट में जमाया शतक, जानिए उनके आंकड़े  सऊद शकील
    श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: सऊद शकील ने जड़ा दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  सऊद शकील

    एशिया कप क्रिकेट

    एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे भारतीय अधिकारी और टीम- अरुण धूमल  भारत बनाम पाकिस्तान
    इमर्जिंग एशिया कप: यश ढुल ने जड़ा लिस्ट-A करियर का पहला शतक, भारत-A को मिली जीत  यश ढुल
    एशिया कप 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को खेला जाएगा मुकाबला- रिपोर्ट  भारतीय क्रिकेट टीम
    एशिया कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस दिन खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला  क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    एशिया महाद्वीप में 65.83 की औसत से रन बनाते हैं बाबर आजम, जानिए उनके आंकड़े  बाबर आजम
    एशिया महाद्वीप में शानदार रहा है राशिद खान का प्रदर्शन, जानिए उनके वनडे प्रारूप के आंकड़े  राशिद खान
    सचिन तेंदुलकर ने खास तस्वीर शेयर कर दी फ्रेंडशिप डे की बधाई, लिखा प्यारा सा कैप्शन सचिन तेंदुलकर
    एशिया कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए रोचक आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    शार्दुल विश्व कप 2019 के बाद वनडे में 50 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल ने जीते हुए वनडे मुकाबलों में सर्वाधिक औसत से बनाए हैं रन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम ने वनडे में सर्वाधिक बार बनाया है 300+ स्कोर, जानिए अन्य देशों का हाल भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक से चूके हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हुए हार्दिक पांड्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025