एशिया कप 2026: चमारी अट्टापट्टू ने हैट्रिक के साथ लिए कुल 7 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने एशिया कप 2026 में इंडोनेशिया के खिलाफ हैट्रिक लेने का कारनामा किया। उन्होंने मैच में कुल 7 विकेट लिए और श्रीलंका ने इस मैच में 75 रन से जीत दर्ज की। वह महिलाओं के टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 5वें सबसे बेहतर प्रदर्शन करनी वाली गेंदबाज बनी। इस मैच के दौरान अट्टापट्टू ने कुछ अहम रिकॉर्ड्स बनाए, उन पर एक नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
अविश्वसनीय रही अट्टापट्टू की गेंदबाजी
अट्टापट्टू ने पावरप्ले ओवरों के दौरान विपक्षी सलामी जोड़ी मारिया कोराजोन और रहमावती पंगेस्तुती के साथ-साथ कप्तान आयु नंदा सकारिनी को आउट किया।
उन्होंने अपनी हैट्रिक तब पूरी की जब इंडोनेशिया का स्कोर 18 ओवर में 7 विकेट पर 49 रन था।
19वें ओवर की पहली 3 गेंदों पर अट्टापट्टूने नी कदेक अरियानी, सांग मेइप्रियानी और दारा ए लक्ष्मी परिमिता को आउट किया।
उन्होंने 3.3 ओवर में 5 रन देते हुए ये 7 सफलताएं हासिल की।
रिकॉर्ड्स
अट्टापट्टू ने बनाए ये रिकॉर्ड्स
अट्टापट्टू टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाली श्रीलंका की पहली महिला गेंदबाज बनीं।
इसके साथ-साथ वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूर्ण सदस्य देश के किसी खिलाड़ी (पुरुष या महिला) के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
क्रिकइंफो के अनुसार, अट्टापट्टू ने महिलाओं के टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला 5 विकेट लेने का कारनामा किया।
उनके नाम अब 167 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 23.45 की औसत के साथ 85 विकेट हैं।
आंकड़े
महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 5वां सबसे बेहतर प्रदर्शन
अट्टापट्टू अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 5वें सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ी बनी हैं।
इस मामले में उनसे बेहतर प्रदर्शन ब्राजील की लौरा कार्डोसो ने 2026 में लेसोथो के खिलाफ (9/4), इंडोनेशिया की रोहमालिया रोहमालिया ने 2024 में मंगोलिया के खिलाफ (7/0), नीदरलैंड की फ्रेडरिक ओवरडिज्क ने 2021 में फ्रांस के खिलाफ (7/3) और अर्जेंटीना की एलिसन स्टॉक्स ने 2022 में पेरू के खिलाफ 7/3 लिए थे।
लेखा-जोखा
इस तरह से जीती श्रीलंकाई टीम
एशिया कप 2026 के छठे मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 124/7 का स्कोर बनाया।
श्रीलंकाई टीम से निलाक्षिका सिल्वा ने 35 गेंदों में 50 रन की पारी खेली।
उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया।
जवाब में इंडोनेशिया की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम सिर्फ 49 रन पर ढेर हुई।
इंडोनेशिया से सिर्फ 2 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सकी।