Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
राष्ट्रमंडल खेल
मोहम्मद सिराज
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका में होगा अगला एशिया कप, पाकिस्तान के पास होगा 2022 के आयोजन का अधिकार- PCB
खेलकूद

श्रीलंका में होगा अगला एशिया कप, पाकिस्तान के पास होगा 2022 के आयोजन का अधिकार- PCB

श्रीलंका में होगा अगला एशिया कप, पाकिस्तान के पास होगा 2022 के आयोजन का अधिकार- PCB
लेखन अंकित पसबोला
Dec 04, 2020, 02:47 pm 3 मिनट में पढ़ें
श्रीलंका में होगा अगला एशिया कप, पाकिस्तान के पास होगा 2022 के आयोजन का अधिकार- PCB

कोरोना महामारी के प्रभाव से क्रिकेट जगत भी अछूता नहीं रहा है। इस वैश्विक महामारी के कारण कई क्रिकेट टूर्नामेंट रद्द और स्थगित करने पड़े हैं। ऐसे ही इस साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप का आयोजन अब अगले साल श्रीलंका में किया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस बात की पुष्टि की है। इसके अलावा बोर्ड ने 2022 में होने वाले एशिया कप की स्थिति भी स्पष्ट की है।

बयान
PCB के पास हैं एशिया कप 2022 के आयोजन के अधिकार

PCB ने यह भी स्पष्ट किया है कि साल 2022 में एशिया कप के आयोजन का अधिकार अब पाकिस्तान के पास है। टाइम्स नाउ के मुताबिक PCB के CEO वसीम खान ने कहा, "अगला एशिया कप जून में श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा और इस स्थिति में हमें 2022 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी के अधिकार मिल गए हैं।" बता दें इस साल पाकिस्तान में अगस्त-सितंबर में एशिया कप होना था।

कार्यक्रम
2021 में श्रीलंका में होगा एशिया कप

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एशिया कप अगस्त-सितंबर 2020 में पाकिस्तान में आयोजित किया जाना था, लेकिन ऐसा कोरोना महामारी के कारण सम्भव नहीं हो सका। अब इस आयोजन को जून 2021 तक टाल दिया गया है, जिसमें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने PCB से टूर्नामेंट की मेजबानी के अधिकार ले लिए हैं। इसके बदले में पाकिस्तान को साल 2022 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी के अधिकार मिल गए हैं।

PCB की कोशिश
पाकिस्तान में क्रिकेट की बहाली के लिए PCB है प्रयासरत

पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की पूरी तरह से बहाली के लिए PCB प्रयासरत है और पिछले कुछ समय में अपनी इस कोशिस में सफल भी रहा है। पिछले 12 महीनों में जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें पाकिस्तान का दौरा कर चुकी है। ऐसे में अगर पाकिस्तान एशिया कप 2022 की मेजबानी अपने देश में करता है तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के रूख पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं।

इतिहास
एशिया कप की सबसे सफल टीम है भारत

आखिरी बार साल 2018 में यूएई में एशिया कप खेला गया था, जिसमे रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया था। एशिया कप के अब तक के इतिहास में भारतीय टीम सबसे सफल रही है। भारत ने अब तक सर्वाधिक सात बार एशिया कप जीता है। इसके बाद श्रीलंका पांच एशिया कप खिताब के साथ दूसरी सबसे सफल टीम है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
क्रिकेट समाचार
एशिया कप क्रिकेट
ताज़ा खबरें
राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराया, स्मृति ने लगाया अर्धशतक
राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराया, स्मृति ने लगाया अर्धशतक खेलकूद
मंगल और यूरेनस एकसाथ नजर आएंगे, आप भी देख सकते हैं दुर्लभ खगोलीय नजारा
मंगल और यूरेनस एकसाथ नजर आएंगे, आप भी देख सकते हैं दुर्लभ खगोलीय नजारा टेक्नोलॉजी
दिल्ली विश्वविद्यालय: महंगी हुई ग्रेजुएशन की पढ़ाई, EWS छात्रों के लिए सहायता निधि गठित
दिल्ली विश्वविद्यालय: महंगी हुई ग्रेजुएशन की पढ़ाई, EWS छात्रों के लिए सहायता निधि गठित करियर
बिहार: शुक्रवार को छुट्टी करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट तलब; गिरिराज बोले- यह शरिया कानून जैसा
बिहार: शुक्रवार को छुट्टी करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट तलब; गिरिराज बोले- यह शरिया कानून जैसा करियर
क्या आप जानते हैं? 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए करीना को देना पड़ा था ऑडिशन
क्या आप जानते हैं? 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए करीना को देना पड़ा था ऑडिशन मनोरंजन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की जीत के बाद टीमों की स्थिति
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की जीत के बाद टीमों की स्थिति खेलकूद
दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर बराबर की सीरीज, बनाए ये रिकॉर्ड्स
दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर बराबर की सीरीज, बनाए ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
दूसरा टेस्ट: श्रीलंका ने घोषित की अपनी दूसरी पारी, पाकिस्तान को दिया 509 रनों का लक्ष्य
दूसरा टेस्ट: श्रीलंका ने घोषित की अपनी दूसरी पारी, पाकिस्तान को दिया 509 रनों का लक्ष्य खेलकूद
दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान की पहली पारी 231 पर सिमटी, श्रीलंका ने हासिल की मजबूत बढ़त
दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान की पहली पारी 231 पर सिमटी, श्रीलंका ने हासिल की मजबूत बढ़त खेलकूद
दूसरा टेस्ट: श्रीलंका ने पहली पारी में बनाए 378 रन, चांदीमल ने खेली बेहतरीन पारी
दूसरा टेस्ट: श्रीलंका ने पहली पारी में बनाए 378 रन, चांदीमल ने खेली बेहतरीन पारी खेलकूद
और खबरें
क्रिकेट समाचार
वेस्टइंडीज बनाम भारत: दूसरे टी-20 की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े
वेस्टइंडीज बनाम भारत: दूसरे टी-20 की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े खेलकूद
फ्रांस के मैककॉन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगाए लगातार दो शतक, बनाया विश्व रिकॉर्ड
फ्रांस के मैककॉन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगाए लगातार दो शतक, बनाया विश्व रिकॉर्ड खेलकूद
पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्रीराम ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच का पद
पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्रीराम ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच का पद खेलकूद
दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
वेस्टइंडीज बनाम भारत: पहले टी-20 की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े
वेस्टइंडीज बनाम भारत: पहले टी-20 की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े खेलकूद
और खबरें
एशिया कप क्रिकेट
श्रीलंका की जगह अब UAE में खेला जाएगा एशिया कप, आधिकारिक ऐलान हुआ
श्रीलंका की जगह अब UAE में खेला जाएगा एशिया कप, आधिकारिक ऐलान हुआ खेलकूद
दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है BCCI
दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है BCCI खेलकूद
क्या श्रीलंका में हो पाएगा एशिया कप का आयोजन? सौरव गांगुली ने दी प्रतिक्रिया
क्या श्रीलंका में हो पाएगा एशिया कप का आयोजन? सौरव गांगुली ने दी प्रतिक्रिया खेलकूद
एशिया कप 2022 के आयोजन पर छाए संकट के बादल, श्रीलंका में खेला जाना है टूर्नामेंट
एशिया कप 2022 के आयोजन पर छाए संकट के बादल, श्रीलंका में खेला जाना है टूर्नामेंट खेलकूद
27 अगस्त से श्रीलंका में खेला जाएगा एशिया कप, टी-20 फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट का आयोजन
27 अगस्त से श्रीलंका में खेला जाएगा एशिया कप, टी-20 फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट का आयोजन खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022