Loading...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत के प्रदर्शन से निराश हुए रविचंद्रन अश्विन
ऋषभ पंत के प्रदर्शन से निराश हुए अश्विन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत के प्रदर्शन से निराश हुए रविचंद्रन अश्विन

लेखन Manoj Panchal
Aug 28, 2026
12:50 pm

क्या है खबर?

पूरक भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर निराशा जताई है। भारत ने यह सीरीज 1-0 से अपने नाम की। पंत ने 2 मैचों में 168 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे। हालांकि, अश्विन विकेटकीपर-बल्लेबाज के कुल योगदान से संतुष्ट नहीं हैं। अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर ने कहा कि पंत से उनकी उम्मीदें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।

बयान 

टीम की जरूरत के हिसाब से खेलना जरूरी

उन्होंने कहा, "ऋषभ पंत से मेरी उम्मीदें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। मुझे बहुत अफसोस है। जब आपके हाथ में मैच हो, तो ये सभी बातें कही जाती हैं- 'ऋषभ ऐसे ही खेलता है।' यह इस बारे में है कि आपकी टीम को क्या चाहिए।"

उन्होंने 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पंत के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। हालांकि, अश्विन ने कहा कि शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अन्य खिलाड़ियों ने भी भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

बयान 

अश्विन ने खास व्यवहार पर उठाए सवाल

अश्विन ने पंत समेत कुछ खिलाड़ियों को विशेष सुविधा देने के टीम प्रबंधन के रवैये की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा, "किसी एक खिलाड़ी को विशेष सुविधा मत दीजिए। अगर यह 'पीढ़ी में एक बार आने वाला खिलाड़ी' वाला समर्थन है, तो यह सभी को दीजिए।"

उन्होंने कहा, "सहवाग-गिलक्रिस्ट ने शानदार आक्रामक क्रिकेट खेला, लेकिन जब आपकी टीम 500 रन से पीछे हो, तब मार्को यानसेन के खिलाफ आगे बढ़कर शॉट खेलने के कारण उन्हें बाहर नहीं किया जाता।"

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय भी बने। अब उनके नाम टेस्ट में 102 छक्के हैं और इस मामले में वह इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (138) और न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (107) के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

पंत ने भारत के लिए 52 टेस्ट मैचों में 43.82 की औसत से 3,725 रन बनाए हैं। उनके नाम 8 शतक और 21 अर्धशतक हैं।

ADVERTISEMENT