LOADING...
अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में हो रही देरी का बचाव किया, जानिए क्या कहा
रविचंद्रन अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में हो रही देरी का बचाव किया

अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में हो रही देरी का बचाव किया, जानिए क्या कहा

Jun 27, 2026
04:36 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में देरी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि डेब्यू से पहले टीम को खेलते हुए देखना भी बहुत कुछ सिखाता है। 15 वर्षीय सूर्यवंशी के आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू की उम्मीद थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की आजमाई हुई सलामी जोड़ी को ही मौका दिया। हालांकि, टीम को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा।

बयान

अश्विन ने क्या दिया बयान?

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' में अभिषेक और सैमसन की सलामी जोड़ी का बचाव किया। उन्होंने कहा, "कृपया, सभी लोग खेल के बारे में थोड़ी समझदारी से सोचें। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने साथ में सलामी बल्लेबाजी की है। सैमसन ने टी-20 विश्व कप 2026 में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।" उन्होंने सूर्यवंशी को मौका देने के लिए दोनों में से किसी एक को टीम से बाहर किए जाने पर भी सवाल उठाया।

अनुभव

अश्विन ने बाहर बैठकर स्थिति को समझने के महत्व पर दिया जोर

पूर्व स्पिनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू से पहले कुछ समय के लिए बाहर बैठकर स्थिति का जायजा लेने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, "उसे (सूर्यवंशी) टीम की सेवा करने दो, मदद करने दो, यहां तक ​​कि पानी लाने दो। उस अनुभव से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।" उन्होंने कहा कि अगर वह पहले कुछ समय के लिए बाहर बैठता है, तो उसमें टीम के माहौल को समझने और उसके प्रति सहानुभूति विकसित होगी।

Advertisement

उम्मीद

अब भी इतिहास रच सकते हैं सूर्यवंशी

सूर्यवंशी (15 वर्ष 92 दिन*) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने जा रहे हैं। फिलहाल, सचिन तेंदुलकर टेस्ट और वनडे दोनों में सचिन तेंदुलकर के नाम यह रिकॉर्ड है। उन्होंने 1981 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 वर्ष और 205 दिन की उम्र टेस्ट और 16 वर्ष 238 दिन वनडे डेब्यू किया था। वाशिंगटन सुंदर भारत के सबसे कम उम्र (18 साल और 80 दिन, 2017) के टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं।

Advertisement