Loading...
आशीष नेहरा ने भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
आशीष नेहरा ने भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने पर अहम बयान दिया है

आशीष नेहरा ने भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

Sep 08, 2026
03:38 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटंस (GT) के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने की संभावनाओं और भविष्य की महत्वाकांक्षाओं पर खुलकर बात की है। उन्होंने मजाकिया और बेबाक अंदाज में साफ किया कि फिलहाल उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में नेहरा ने इस भूमिका पर खुलकर बात की और स्पष्ट रूप से अपने विचार रखे।

बयान

नेहरा ने क्या दिया बयान?

नेहरा ने भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने की संभावनाओं और भविष्य की महत्वाकांक्षाओं के सवाल पर कहा, "सबसे पहली बात, मैं 'महत्वाकांक्षा' शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा। मैं कभी प्लानिंग नहीं करता। हां, यह एक बड़ा सम्मान और विशेषाधिकार होगा, लेकिन मैं ऐसी चीजों की योजना कभी नहीं बनाता।"

उन्होंने कहा, "हम भविष्य में इसके बारे में देख सकते हैं, लेकिन मेरी अभी ऐसी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। मैं जहां हूं, बहुत खुश हूं।"

अंदाज

...वरना मेरा तलाक हो जाएगा- नेहरा

राष्ट्रीय टीम के साथ लगातार सफर करने की चुनौतियों और पारिवारिक जीवन पर बात करते हुए उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "अभी इस पर जवाब देना बहुत ही मुश्किल है। सबसे पहली तो मुझे इस मामले पर 'हाई कमीशन' से बात करनी होगी, जो कि मेरी पत्नी हैं। वरना मेरा तलाक हो जाएगा।"

उन्होंने कहा, "यह यात्रा का मामला है, जो साल में अमूमन 8 या 9 महीने होते हैं। ऐसे में यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं है।"

ADVERTISEMENT

श्रेय

सफलता का श्रेय खुद लेने के खिलाफ हैं नेहरा

GT के कोच के रूप में अपनी सफलता पर बात करते हुए नेहरा ने कहा कि वह अकेले सारा श्रेय लेने के पूरी तरह खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा, "जब GT की बात आती है, तो लोग कहते हैं कि आपने कोचिंग में बहुत अच्छा काम किया है। यह मैं नहीं हूं, यह पूरी टीम के बारे में है। हां, जब बात होती है, आपके कप्तान और कोच का नाम हमेशा जोड़ा जाता है, लेकिन मैं इसके पूरी तरह खिलाफ हूं।"

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है नेहरा का कोचिंग करियर?

मौजूदा भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर की समय-समय पर होने वाली आलोचनाओं के बीच कई विशेषज्ञों ने भविष्य के लिए वीवीएस लक्ष्मण और आशीष नेहरा जैसे नामों को इस रेस में आगे रखा है।

नेहरा ने बतौर मुख्य कोच GT को उनके पहले ही सीजन (2022) में IPL का खिताब दिलाया था।

इसके अलावा उनकी कोचिंग में टीम 2 बार (2023 और 2026) उपविजेता भी रह चुकी है। यह बड़ी उपलब्धि है।

ADVERTISEMENT