NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशेज 2023: पैट कमिंस ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में झटके हैं 73 विकेट, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    एशेज 2023: पैट कमिंस ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में झटके हैं 73 विकेट, जानिए आंकड़े 
    पैट कमिंस का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    एशेज 2023: पैट कमिंस ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में झटके हैं 73 विकेट, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 13, 2023
    05:57 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच ऐतिहासिक एशेज सीरीज की शुरुआत आगामी 16 जून से होने जा रही है।

    यह सीरीज जब भी खेली गई है, रोमांच से भरपूर रही है। इस बार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कमान तेज गेंदबाज पैट कमिंस के पास है।

    उन्होंने हाल ही में अपनी टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल जिताया है।

    आइए कमिंस के इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    करियर

    शानदार रहा है कमिंस का टेस्ट करियर 

    कमिंस ने 2011 से 2023 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 50 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 21.74 की शानदार औसत से 221 विकेट झटके हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/23 का रहा है। उन्होंने 5 विकेट हॉल 8 बार लिया है। कमिंस का टेस्ट क्रिकेट में इकॉनमी रेट 2.76 का रहा है और उन्होंने 426 ओवर मेडन डाले हैं।

    उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 4,805 रन बनाए हैं। कमिंस की स्ट्राइक रेट 47.2 की रही है।

    प्रदर्शन

    इंग्लैंड के खिलाफ कैसा रहा है कमिंस का प्रदर्शन? 

    कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने अब तक 14 टेस्ट मैच में 20.75 की शानदार औसत के साथ 73 विकेट झटके हैं।

    इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 43.9 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/38 का रहा है। उन्होंने 5 विकेट हॉल 1 बार लिया है।

    कमिंस ने 135 ओवर मेडन डाले हैं और उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 1,515 रन बनाए हैं।

    कमिंस ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहला टेस्ट मैच साल 2017 में खेला था।

    सरजमीं

    इंग्लैंड की धरती पर कैसा रहा है कमिंस का प्रदर्शन?

    ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का प्रदर्शन इंग्लैंड की धरती पर भी कमाल का रहा है। उन्होंने इंग्लैंड में पहला टेस्ट मैच साल 2019 में खेला था।

    अब तक वह 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान कमिंस ने 21.42 की शानदार औसत के साथ 33 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देकर 4 विकेट रहा है।

    उन्होंने 2.89 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। उनकी स्ट्राइक रेट 44.3 की रही है। उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 707 रन बनाए हैं।

    बल्लेबाज

    इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ कमिंस का प्रदर्शन 

    जो रूट और कमिंस का आमना सामना 23 पारियों में हुआ है। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 8 बार रूट को आउट किया है। रूट ने कमिंस के खिलाफ 23.75 की औसत से 190 रन बनाए हैं।

    जॉनी बेयरस्टो और कमिंस का सामना 19 पारियों में हुआ है। इस दौरान कमिंस ने बेयरस्टो को 3 बार आउट किया है। बेयरस्टो ने उनके खिलाफ 121 रन बनाए हैं।

    बेन स्टोक्स को कमिंस ने 17 पारियों में 4 बार आउट किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    एशेज सीरीज
    पैट कमिंस

    ताज़ा खबरें

    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  कमल हासन
    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: स्मिथ ने बनाए 155 रन, BGT की 7 पारियों में बनाए थे 145 रन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    एशेज सीरीज: नाथन लियोन का इंग्लैंड के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  नाथन लियोन
    WTC फाइनल, चौथा दिन: लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 6 विकेट, ऐसा रहा पहला सत्र विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    एशेज सीरीज: चोट के बाद वापसी कर रहे बेयरस्टो ऑस्ट्रेलिया के लिए बन सकते हैं खतरा एशेज सीरीज

    क्रिकेट समाचार

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ साझेदारियों के बारे में जानिए  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तान क्रिकेट की जिद के आगे झुका विश्व क्रिकेट, जानिए क्या है पूरा मामला  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    लंका प्रीमियर लीग 2023: नीलामी का हिस्सा होंगे सुरेश रैना, जानिए क्या है आधार मूल्य लंका प्रीमियर लीग

    एशेज सीरीज

    ECB ने नील किलीन को नियुक्त किया इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नया तेज गेंदबाजी कोच इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: मार्नस लाबुशेन ने रविचंद्रन अश्विन का सामना करने के लिए बनाया खास प्लान मार्नस लाबुशेन
    ECB का 'द हंड्रेड' को सफल बनाने के लिए प्रलोभन, चुनिंदा क्रिकेटर्स को देगा अतिरिक्त पैसा बेन स्टोक्स
    चोटिल जॉनी बेयरस्टो एशेज 2023 से कर सकते हैं मैदान पर वापसी जॉनी बेयरस्टो

    पैट कमिंस

    पहला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 152 रन पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 99 रन पर ऑलआउट, ऑस्ट्रेलिया को मिला आसान लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: पैट कमिंस ने दूसरी पारी में लिए पांच विकेट, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट के आंकड़े
    न्यूजबाइट्स हिंदी की 2022 की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट एकादश, ऋषभ पंत जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय टेस्ट क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025