NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशेज 2023: ओल्ड ट्रैफर्ड में 100 से ज्यादा की औसत से रन बनाते हैं स्टीव स्मिथ
    अगली खबर
    एशेज 2023: ओल्ड ट्रैफर्ड में 100 से ज्यादा की औसत से रन बनाते हैं स्टीव स्मिथ
    ओल्ड ट्रैफर्ड में स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड कमाल का रहा है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    एशेज 2023: ओल्ड ट्रैफर्ड में 100 से ज्यादा की औसत से रन बनाते हैं स्टीव स्मिथ

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 15, 2023
    02:29 pm

    क्या है खबर?

    एशेज 2023 का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।

    सीरीज अभी काफी रोमांचक स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 1 मैच में सफलता मिली है।

    ओल्ड ट्रैफर्ड में स्टीव स्मिथ के आंकड़े कमाल के हैं। वह यहां दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। इस सीरीज में स्मिथ 1 शतक लगा चुके हैं।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    करियर

    ओल्ड ट्रैफर्ड में  स्मिथ के आंकड़ों पर एक नजर 

    स्मिथ ने ओल्ड ट्रैफर्ड में 2 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 4 पारियों में उन्होंने 100.25 की औसत से 401 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 64.06 की रही है। उन्होंने इस मैदान पर 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 211 रन रहा है।

    पिछले टेस्ट मैच में स्मिथ ने 22 और 2 के स्कोर बनाए थे। ऐसे में चौथे टेस्ट में उनपर काफी दारोमदार रहेगा। स्मिथ बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।

    प्रदर्शन 

    एशेज सीरीज में कैसा रहा है स्मिथ का प्रदर्शन? 

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ का प्रदर्शन कमाल का रहा है। साल 2010 से 2023 तक खेले गए 35 टेस्ट की 62 पारियों में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3,234 रन बनाए हैं।

    239 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ उनकी बल्लेबाजी औसत 56.73 की रही है। स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 5 बार नाबाद रहते हुए 12 टेस्ट शतक और 11 अर्धशतक जमा चुके हैं।

    ऐसे में इंग्लैंड के गेंदबाज उन्हें जल्दी आउट करना चाहेंगे।

    बल्लेबाज

    इंग्लैंड में कैसा रहा है स्मिथ का प्रदर्शन? 

    स्मिथ इंग्लैंड की सरजमीं पर खासे सफल रहे हैं। उन्होंने 20 टेस्ट मैचों की 38 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 2,072 रन बनाए हैं।

    इस दौरान स्मिथ का औसत 56.00 का रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 215 रन है।

    स्मिथ ने इंग्लैंड में 8 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड में उन्होंने पहला टेस्ट मैच साल 2010 में खेला था। स्मिथ ने सबसे ज्यादा रन (4,387) ऑस्ट्रेलिया में बनाए हैं।

    टेस्ट

    स्मिथ के टेस्ट करियर पर एक नजर

    34 साल के स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2010 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी।

    स्मिथ 100 टेस्ट मैचों में 58.94 की शानदार औसत के साथ 9,137 रन बना चुके हैं।

    कम से कम 5,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों में केवल डॉन ब्रैडमैन (99.94) का औसत ही स्मिथ से बेहतर है। स्मिथ टेस्ट करियर में 239 के उच्चतम स्कोर के साथ 31 शतक और 37 अर्धशतक जमा चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्टीव स्मिथ
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    एशेज सीरीज

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025
    SRH बनाम KKR: हेनरिक क्लासेन ने IPL में जड़ा संयुक्त तीसरा सबसे तेज शतक, जानिए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: ट्रेविस हेड ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ट्रेविस हेड
    मध्य प्रदेश: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकत करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार मध्य प्रदेश

    स्टीव स्मिथ

    WTC फाइनल: गेंदबाजी कोच बोले, हम पहले दिन थोड़ा अधिक अनुशासित हो सकते थे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक जमाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ क्रिकेट समाचार
    फैब-4: सर्वाधिक 200+ रन की साझेदारियों में शामिल हैं स्टीव स्मिथ, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ पूरे किए 2,000 टेस्ट रन, जानिए उनके आंकड़े  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    बेयरस्टो की स्टंपिंग पर कोच मैकुलम की प्रतिक्रिया, कहा- पूरी सीरीज पर दिखेगा विवाद का असर  एशेज सीरीज
    एशेज 2023 में एंडरसन ने लिए हैं सिर्फ 3 विकेट, क्या तीसरे टेस्ट में मिलेगा मौका?  एशेज सीरीज
    एशेज 2023: तीसरे टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  एशेज सीरीज
    एशेज 2023: हेडिंग्ले में कैसा रहा है बेन स्टोक्स का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  एशेज सीरीज

    क्रिकेट समाचार

    अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने टेस्ट में झटके हैं 486 विकेट, मैक्ग्राथ-गिलेस्पी को पीछे छोड़ा रविचंद्रन अश्विन
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: डेब्यू कर रहे जायसवाल ने लगाया शतक, धवन-पृथ्वी के क्लब में हुए शामिल  यशस्वी जायसवाल
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: रोहित शर्मा ने लगाया अपना 10वां टेस्ट शतक, जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    पहला टेस्ट: रोहित और जायसवाल ने लगाए शतक, भारत के नाम रहा दूसरा दिन  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    एशेज सीरीज

    एशेज 2023: स्टुअर्ट ब्रॉड हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर पूरे कर सकते हैं 50 विकेट, जानिए आंकड़े  स्टुअर्ट ब्रॉड
    एशेज 2023: इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप कंधे में लगी चोट के कारण सीरीज से बाहर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इस साल टेस्ट में उस्मान ख्वाजा ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एशेज सीरीज: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, एंडरसन बाहर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025