Page Loader
एशेज 2023: जैक क्रॉली ने लगाया टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
जैक क्रॉली ने लगाया टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@englandcricket)

एशेज 2023: जैक क्रॉली ने लगाया टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 16, 2023
06:13 pm

क्या है खबर?

एशेज सीरीज 2023 के पहले टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने 56 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने 73 गेंदों पर 83.56 के स्ट्राइक रेट से 61 रन की पारी खेली। इस दौरान क्रॉली ने 7 चौके भी लगाए। यह उनके करियर का 9वां टेस्ट अर्धशतक है। 27वें ओवर की चौथी गेंद पर स्कॉट बोलैंड ने क्रॉली को एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।

प्रदर्शन

क्रॉली टेस्ट में लगाए हैं 3 शतक

क्रॉली ने अब तक खेले 35 टेस्ट की 64 पारियों में 28.79 की औसत और 60 की स्ट्राइक रेट से 1785 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक भी लगाए हैं। इस प्रारूप में 267 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। इसके अलावा उन्होंने 3 वनडे मैच की 3 पारियों में 48.50 की औसत और 114.11 की स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 58 रन है।