NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशेज 2023: इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप कंधे में लगी चोट के कारण सीरीज से बाहर 
    अगली खबर
    एशेज 2023: इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप कंधे में लगी चोट के कारण सीरीज से बाहर 
    ओली पोप को लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान चोट लगी थी (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    एशेज 2023: इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप कंधे में लगी चोट के कारण सीरीज से बाहर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 04, 2023
    05:14 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज में इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है।

    टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज ओली पोप कंधे में लगी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

    इंग्लैंड टीम सीरीज में पहले ही दोनों टेस्ट मैच हार चुकी है। तीसरा टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाना है। ऐसे में इंग्लैंड के लिए यह बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    चोट

    कैसे लगी पोप को चोट?

    पोप लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके बाएं कंधे की हड्डी में चोट आई थी। पहले 2 टेस्ट में पोप कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

    उन्होंने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 31 और 14 रन बनाए थे। दूसरे टेस्ट में उन्होंने 42 और 3 के स्कोर बनाए थे।

    बता दें कि पोप इंग्लैंड के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं।

    करियर

    कैसा रहा है पोप का टेस्ट करियर?

    पोप ने अपना पहला टेस्ट साल 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 38 टेस्ट खेले हैं और इसकी 67 पारियों में 34.45 की औसत से 2,136 रन बनाए हैं।

    उन्होंने इस दौरान 4 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। उनके बल्ले से एक दोहरा शतक भी निकला है। पोप का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 205 रन रहा है।

    वह 5 बार नाबाद रहे हैं। वह इंग्लैंड के लिए वनडे और टी-20 मैच नहीं खेल पाए हैं।

    मौका

    पोप की जगह किसे मिल सकता है मौका?

    पोप की जगह टीम में डेन लॉरेंस को मौका मिल सकता है। वह एशेज टीम का हिस्सा भी हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 11 टेस्ट मैच खेले हैं।

    इस दौरान 21 पारियों में 29.00 की औसत से 551 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा है।

    उन्होंने इंग्लैंड के लिए 4 अर्धशतकीय पारी भी खेली है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लॉरेंस 113 मैच खेल चुके हैं और 36.66 की औसत से 6,050 रन बनाए हैं।

    एशेज

    एशेज सीरीज में कैसा रहा है पोप का प्रदर्शन?

    पोप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट साल 2021 में खेला था। उन्होंने अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 10 पारियों में 15.70 की औसत से 157 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 42 रन रहा है। वह एशेज सीरीज में एक भी शतक या अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।

    उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ रहा है। उन्होंने 6 मुकाबलों में 63.57 की औसत से 445 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ओली पोप
    एशेज सीरीज

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    एशेज 2023, दूसरा टेस्ट: स्मिथ-हेड की उम्दा पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा पहला दिन एशेज सीरीज
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 15,000 रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एशेज में 2,000 रन और 20 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बने जो रूट, जानिए आंकड़े एशेज सीरीज
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बनाए 15,000 से ज्यादा रन, जानिए आंकड़े एशेज सीरीज

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: मार्नस लाबुशेन के टेस्ट क्रिकेट में 3,500 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े  मार्नस लाबुशेन
    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड ने लगाया टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े एशेज सीरीज
    एशेज 2023: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 32वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े   स्टीव स्मिथ
    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: ओली रॉबिन्सन ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े एशेज सीरीज

    ओली पोप

    भारत बनाम इंग्लैंड: ओली पोप इंग्लिश टीम में शामिल, चोटिल जैक क्रॉले बाहर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत: पहले टेस्ट से बाहर हुए अनफिट ओली पोप- रिपोर्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: ओली पोप ने पहले टेस्ट में लगाया शानदार शतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: ओली पोप ने जमाया टेस्ट करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम

    एशेज सीरीज

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बने डेविड वार्नर, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: जोश टंग ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एशेज सीरीज: टेस्ट में एक मैदान पर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने एंडरसन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एशेज 2023, दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड का ठोस जवाब, जानिए कैसा रहा दूसरा दिन  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025