NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशेज 2023: हेडिंग्ले में कैसा रहा है बेन स्टोक्स का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    एशेज 2023: हेडिंग्ले में कैसा रहा है बेन स्टोक्स का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    बेन स्टोक्स का प्रदर्शन हेडिंग्ले में कमाल का रहा है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    एशेज 2023: हेडिंग्ले में कैसा रहा है बेन स्टोक्स का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 05, 2023
    12:42 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 6 जुलाई से हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

    इंग्लैंड टीम सीरीज में अभी 2-0 से पीछे है और वह हर हाल में यह मुकाबला अपने नाम करना चाहेगी।

    ऐसे में शानदार फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को एक बार फिर टीम के लिए अच्छी पारी खेलनी होगी।

    आइए हेडिंग्ले में उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन 

    हेडिंग्ले में कैसा रहा है स्टोक्स का प्रदर्शन?

    इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स ने हेडिंग्ले में 5 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 52.29 की औसत से 366 रन बनाए हैं।

    स्टोक्स ने इस मैदान पर 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन रहा है।

    उन्होंने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 टेस्ट मैच खेला है और 143.00 की औसत से 143 रन बनाए हैं।

    स्टोक्स ने यहां 5 टेस्ट में 46.88 की औसत से 8 विकेट भी लिए हैं।

    पारी

    लॉर्ड्स टेस्ट में स्टोक्स ने खेली थी शानदार पारी 

    इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट में स्टोक्स ने 155 रन बनाए थे। उन्होंने 9 चौके और 9 छक्के लगाए थे।

    उन्होंने जीत के लिए मिले 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ऐसी पारी खेली जो सालों तक याद रखी जाएगी। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

    यह उनके टेस्ट करियर का 13वां शतक था। उन्होंने इंग्लैंड में खेलते हुए 2,500 रन भी पूरे कर लिए हैं।

    रन

    हेडिंग्ले में स्टोक्स खेल चुके हैं ऐतिहासिक पारी 

    अगर आप टेस्ट क्रिकेट पसंद करते हैं तो हेडिंग्ले में स्टोक्स के द्वारा साल 2019 में खेली गई 135 रन की पारी नहीं भूले होंगे।

    इंग्लैंड 359 रनों का पीछा कर रही थी। 286 रन तक उन्होंने 9 विकेट खो दिए थे। तब स्टोक्स ने जैक लीच के साथ 76 रनों की साझेदारी करके जीत दिलाई थी।

    उन्होंने 219 गेंदों का सामना किया था और 11 चौके और 8 छक्के लगाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 61.64 की थी।

    कप्तान

    एशेज सीरीज में कैसा रहा है स्टोक्स का प्रदर्शन?

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्टोक्स ने पहला टेस्ट मैच साल 2013 में खेला था। उन्होंने अब तक 21 मुकाबले खेले हैं और 36.13 की औसत से 1,373 रन बनाए हैं।

    उन्होंने इस दौरान 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन रहा है।

    गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 21 मुकाबलों में 41 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/36 का रहा है। उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल लिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशेज सीरीज
    बेन स्टोक्स
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन से राज कर रही 'रेड 2', तीसरे शुक्रवार भी बजा डंका अजय देवगन
    MG विंडसर EV प्रो की शुरू हुई डिलीवरी, कीमत में भी हुआ इजाफा  MG मोटर्स

    एशेज सीरीज

    एशेज में 2,000 रन और 20 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बने जो रूट, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बनाए 15,000 से ज्यादा रन, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एशेज 2023: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 32वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े   स्टीव स्मिथ
    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: ओली रॉबिन्सन ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    बेन स्टोक्स

    इंग्लैंड ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किए कई बड़े कीर्तिमान, जानिए रोचक आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता को लेकर बेन स्टोक्स बोले- हर दिन को रोमांचक बनाइए इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बेन स्टोक्स सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित टेस्ट क्रिकेट
    ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर: बाबर आजम समेत ये खिलाड़ी नामांकित बाबर आजम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: जोश टंग ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े एशेज सीरीज
    विश्व कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी भारतीय टीम भारतीय क्रिकेट टीम
    एशेज सीरीज: टेस्ट में एक मैदान पर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने एंडरसन एशेज सीरीज
    एशेज 2023: बेन डकेट 2 रन से तीसरा शतक पूरा करने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान क्रेग ब्रेथवेट का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    एशेज 2023, दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड का ठोस जवाब, जानिए कैसा रहा दूसरा दिन  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रूट ने एलन बॉर्डर को पछाड़ा, टेस्ट में 10वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने एशेज सीरीज
    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: हैरी ब्रूक ने लगाया टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े एशेज सीरीज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025