अर्शदीप सिंह ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में लिए 4 विकेट
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। ये उनके वनडे करियर का दूसरा 4 विकेट हॉल साबित हुआ। कीवी टीम के खिलाफ इस खिलाड़ी ने पहली बार ये कारनामा किया। उनकी अच्छी गेंदबाजी के कारण पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
ऐसी रही अर्शदीप की गेंदबाजी
अर्शदीप ने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 7 की रही।
हालांकि, आखिरी ओवरों में वह काफी महंगे साबित हुए। अपने अंतिम ओवर में उन्होंने 23 रन खर्च किए, जिसमें ब्लेयर टिकनर ने उन्हें 3 छक्के जड़ दिए।
अर्शदीप ने विल यंग (9), हेनरी निकोल्स (9), ग्लेन फिलिप्स (30) और काइल जैमीसन (1) को पवेलियन की राह दिखाई और कीवी टीम को शुरुआती झटके दिए।
न्यूजीलैंड 40.2 ओवर में ही सिमट गई।
उपलब्धि
अर्शदीप ने हासिल की ये उपलब्धि
न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में किसी भारतीय तेज गेंदबाज का यह चौथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा।
इस सूची में जवागल श्रीनाथ पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 2003 में ऑकलैंड में 23 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
श्रीनाथ ने 1995 में नेपियर में भी 52 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। मोहम्मद शमी 2014 में नेपियर में 55 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं।
अर्शदीप ने 2026 में ऑकलैंड में 4 विकेट अपने नाम किए।
आंकड़े
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसे हैं अर्शदीप के आंकड़े
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2022 में खेला था।
उन्होंने अब तक 5 मैच खेले हैं और इसकी 4 पारियों में 31.71 की औसत से 7 विकेट लेने में सफल रहे हैं।
उन्होंने 6.69 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है।
अपने वनडे करियर में इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा विकेट (15) दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ लिए हैं।
करियर
अर्शदीप के वनडे करियर पर एक नजर
अर्शदीप ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2022 में कीवी टीम के खिलाफ ही खेला था।
उन्होंने अब तक 19 मुकाबले खेले हैं और इसकी 18 पारियों में 24.26 की औसत से 34 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है।
उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/37 का रहा है। साल 2026 में इस खिलाड़ी ने 5 मैचों की 5 पारियों में 23.08 की औसत से 12 विकेट अपने नाम किए हैं।