न्यूजीलैंड बनाम भारत: अर्शदीप सिंह 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारत के सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले भारत के लिए केवल जसप्रीत बुमराह ने यह मुकाम हासिल किया था। अर्शदीप भारत के लिए 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले कुल 7वें खिलाड़ी हैं।
खिलाड़ी
भारत के लिए इन खिलाड़ियों ने खेले हैं 100 या उससे ज्यादा मुकाबले
भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 159 मुकाबले खेले हैं।
हार्दिक पांड्या 138 मैचों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली ने अपने करियर में 125 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे।
अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव 113-113 मैच खेल चुके हैं। वहीं, अर्शदीप और बुमराह दोनों के नाम 100-100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले दर्ज हो गए हैं।
आंकड़े
अर्शदीप के आंकड़ों पर एक नजर
अर्शदीप ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2022 में खेला था।
उन्होंने अब तक 100 मुकाबलों में लगभग 21 की औसत से 145 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है।
उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/51 का रहा है।
इस खिलाड़ी ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा 25 विकेट दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ लिए हैं।