अर्शदीप एक कलैंडर वर्ष में सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट वाले भारतीय बने, भुवनेश्वर का रिकॉर्ड तोड़ा
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में अपने 4 ओवर के कोटे में 33 रन देते हुए 2 विकेट लिए। इस बीच वह एक कैलेंडर वर्ष में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने। इस मामले में उन्होंने अनुभवी भुवनेश्वर कुमार का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।
रिकॉर्ड
अर्शदीप ने बनाया नया भारतीय रिकॉर्ड
अर्शदीप ने इस साल अब तक 29 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 24.78 की औसत और 9.25 की इकॉनमी रेट से 38 विकेट लिए हैं।
बता दें कि भुवनेश्वर ने 2022 में 32 मैचों में 19.56 की औसत और 6.98 की इकॉनमी रेट के साथ 37 विकेट अपने नाम किए थे।
भारतीय गेंदबाजों की इस सूची में तीसरे स्थान पर वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप हैं।
क्रिकबज के मुताबिक, अर्शदीप ने 2024 में चक्रवर्ती ने 2025 में 36-36 विकेट लिए थे।
जानकारी
विश्व रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं अर्शदीप
विश्व के गेंदबाजों (पूर्ण सदस्य देशों में) की बात करें तो एक कैलेंडर वर्ष के दौरान सर्वाधिक विकेट आयरलैंड के जोश लिटिल (39 विकेट, 2022) ने लिए हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने 2024 में 38 विकेट चटकाए थे। अर्शदीप इन्हें पीछे छोड़ सकते हैं।
विकेट
150 विकेट पूरे करने के करीब हैं अर्शदीप
अर्शदीप ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2022 में खेला था।
उन्होंने अब तक 101 मुकाबलों में लगभग 21 की औसत से 148 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है।
उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/51 का रहा है।
वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनने के करीब हैं।