वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में डेब्यू करने वाले आकिब नबी का कैसा है लिस्ट-A करियर?
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारत की ओर से आकिब नबी को डेब्यू करने का मौका मिला। उन्हें भारतीय उपकप्तान केएल राहुल ने डेब्यू कैप सौपीं। नबी नितीश रेड्डी की जगह टीम में आए। यह किसी भी प्रारूप में नबी का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है। इस बीच उनके लिस्ट-A क्रिकेट करियर के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
नजर
नबी के लिस्ट-A करियर पर एक नजर
नबी घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हैं। 29 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक 36 लिस्ट-A मुकाबले खेले हैं। इसकी 36 पारियों में 27.37 की औसत से 56 विकेट लेने में सफल रहे हैं।
उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/39 का रहा है।
इस खिलाड़ी ने 30 पारियों में 572 रन भी बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114* रन है।
प्लेइंग इलेवन
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडेन सील्स और विटेल लॉस।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रविंद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
पहले वनडे में मिली करारी हार के बाद वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव किए हैं।
ट्विटर पोस्ट
नबी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे
Another dream come true in blue ✨🤩
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
📸 Congratulations to Auqib Nabi as he receives his ODI debut cap from Vice-captain KL Rahul 🧢#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/1kxKme516R