दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सभी टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी
क्या है खबर?
दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 23 अगस्त से होनी है, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। वेस्ट जोन की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे, तो ईस्ट जोन के नेतृत्व की जिम्मेदारी ईशान किशन के कंधो पर होगी। सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार संभालेंगे और तिलक वर्मा साउथ जोन की अगुआई करते हुए दिखेंगे। आइए इस संस्करण की टीमें, शेड्यूल और अन्य प्रमुख जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
टीमें
साउथ और सेंट्रल जोन की टीमें
साउथ जोन की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, एसके रशीद, के हिमातेजा, आर स्मरण, एन जगदीसन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कवरप्पा, और अमन खान।
सेंट्रल जोन की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भुटे।
टीमें
ईस्ट और वेस्ट जोन की टीमें
ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, ईशान किशन (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), डेनिश दास, और अभिजीत सरकार।
वेस्ट जोन की टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवालिक शर्मा, मुशीर खान, सरफराज खान, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर, अतीत सेठ, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी।
टीमें
ऐसी है नॉर्थ जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन की टीमें
नॉर्थ जोन की टीम: कन्हैया वधावन (कप्तान), आयुष बडोनी (उप-कप्तान), सनत सांगवान, कमरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युद्धवीर सिंह, और निखिल कश्यप।
नॉर्थ ईस्ट जोन: तेची नेरी, रॉबिन लिंबू, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम, इमलीवाती लेम्तुर, किशन लिंडोह, जोसेफ लाल थानखुमा, अर्पित सुभाष, प्रियोजीत के, रोनाल्ड मेइतेई, आकाश कुमार चौधरी, वीनो जी झिमोमी, लालरेम्पुइया, जोनाथन रोंगसेन, जोतिन सिंह फिरोइजाम, और आशीष थापा।
शेड्यूल
23 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट
23 अगस्त को दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में ईस्टजोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा।
इसके बाद दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन की टीमें आमने-सामने होंगी।
इसके बाद 30 अगस्त से दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
आखिर में 6 सितंबर से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
यह सभी मैच BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 और 2, बेंगलुरु में खेले जाने तय हैं।
सेमीफाइनल
क्यों सीधे सेमीफाइनल खेलेंगी साउथ और सेंट्रल जोन?
पिछले साल के फाइनल खेलने वाली टीमें सेंट्रल जोन और साउथ जोन इस बार सीधे सेमीफाइनल में खेलेंगे।
पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन का सामना पहले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा।
इसी तरह दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ जोन का सामना दूसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा।
बता दें कि दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन की टीम ने जीत दर्ज की थी।