अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने 6,000 रन बनाने के साथ-साथ लिए हैं 600 विकेट
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले नागपुर वनडे मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 26 रन देते हुए 3 विकेट लिए।
इस बीच उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 600 विकेट पूरे किए और इस आंकड़े को छूने वाले भारत के 5वें गेंदबाज बने।
इस दौरान वह 6,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 600 विकेट लेने वाले ऑलराउंडर की सूची में भी शामिल हुए।
आइए इस विशेष सूची के बारे में जानते हैं।
जडेजा
रविंद्र जडेजा
बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले जडेजा ने 291 पारियों में 32.23 की औसत के साथ 6,641 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 175* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं।
दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 411 पारियों में 28.95 की औसत के साथ 600 विकेट चटकाए हैं।
इस बीच उन्होंने 17 पारियों में 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं।
शाकिब
शाकिब अल हसन
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन भी इस विशेष सूची में शामिल हैं।
उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सभी प्रारूप को मिलाकर 449 पारियों में 33.86 की औसत के साथ 14,730 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 217 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 14 शतक और 100 अर्धशतक लगाए हैं।
दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 28.48 की औसत के साथ 712 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 25 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं।
विटोरी
डेनियल विटोरी
न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले इकलौती कीवी खिलाड़ी हैं।
उन्होंने 498 पारियों में 32.42 की औसत के साथ 705 विकेट लिए थे। इसमें से सिर्फ टेस्ट में ही उन्होंने 361 विकेट चटकाए थे।
अपने समय के सफल स्पिनरों में शुमार रहे विटोरी ने बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दिया था।
उन्होंने 383 पारियों में 23.53 की औसत के साथ 6,989 रन बनाए थे, जिसमें 6 शतक शामिल थे।
पोलाक
शॉन पोलाक
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज शॉन पोलाक ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत 829 विकेट के साथ किया था।
उन्होंने 510 पारियों में 23.73 की औसत के साथ ये विकेट लिए थे। उन्होंने 21 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे।
बल्लेबाजी में उन्होंने 28.73 की औसत के साथ 7,386 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 30 अर्धशतक लगाए थे।
बल्लेबाजी में 130 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था।
अकरम
वसीम अकरम
अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर रहे वसीम अकरम आज भी पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज हैं।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की 532 पारियों में 23.57 की औसत के साथ 916 विकेट लिए थे। उन्होंने 31 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए थे।
दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 6,615 रन बनाए थे। उन्होंने टेस्ट में 22.64 की औसत से 2,898 रन और वनडे में 3,717 रन बनाए थे।
कपिल
कपिल देव
कपिल देव ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 28.83 की औसत के साथ कुल 687 विकेट लिए थे। इस बीच उन्होंने 24 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे।
उन्होंने टेस्ट में 434 और वनडे में 253 विकेट लिए थे।
दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने कुल 9,031 रन बनाए थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 9 शतक लगाए थे।
उन्होंने वनडे में 3,783 रन और टेस्ट में 5,248 रन अपने नाम किए थे।