US ओपन 2026: जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता खिताब, फाइनल में बेन शेल्टन को हराया
क्या है खबर?
जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने US ओपन 2026 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने बेन शेल्टन को 4 सेटों में हराकर खिताब जीता। उन्होंने पहला सेट 6-4 से जीता, जबकि कड़े मुकाबले वाला दूसरा सेट 7-6 (7-2) से अपने नाम किया। तीसरे सेट में शेल्टन ने आखिर में ज्वेरेव की सर्विस तोड़कर 7-5 से सेट जीता। हालांकि, ज्वेरेव ने वापसी कर चौथे सेट में शुरुआत में ही शेल्टन की सर्विस तोड़ी और 6-2 से सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया।
दूसरा
ज्वेरेव का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब
ज्वेरेव इस सीजन अपने तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने 2026 फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था, जबकि विंबलडन के फाइनल में उन्हें यानिक सिनर के खिलाफ हार मिली थी।
अब उन्होंने पहली बार US ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है।
इससे पहले ज्वेरेव ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्हें कार्लोस अल्कराज के खिलाफ हार मिली थी।
2026 ग्रैंड स्लैम में उनका जीत-हार का रिकॉर्ड 25-2 का हो गया है।
फाइनल
ज्वेरेव ने खेला छठा फाइनल
ज्वेरेव ने अपने करियर का छठा ग्रैंड स्लैम फाइनल खेला। अब तक उनके ग्रैंड स्लैम फाइनल का रिकॉर्ड 2-4 हो गया है।
उन्होंने दूसरी बार यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाई और 2020 में उपविजेता रहने के बाद अब यहां 1-1 का रिकॉर्ड कर लिया है।
ज्वेरेव ग्रैंड स्लैम में 7 बार सेमीफाइनल खेल चुके हैं और उनका रिकॉर्ड 138-41 का है।
US ओपन में उनका जीत-हार का रिकॉर्ड 35-10 है।
रिकॉर्ड्स
ज्वेरेव ने ये रिकॉर्ड्स बनाए
ज्वेरेव ओपन एरा में एक सीजन में ग्रैंड स्लैम के पुरुष एकल के एक से ज्यादा खिताब जीतने वाले दूसरे जर्मन खिलाड़ी बने हैं।
उनसे पहले बोरिस बेकर ने 1989 में विंबलडन और US ओपन का खिताब जीता था।
ज्वेरेव अब बेकर के बाद US ओपन जीतने वाले दूसरे जर्मन पुरुष खिलाड़ी भी बने हैं।
ओपन युग में करियर शुरू करने वाले खिलाड़ियों में ज्वेरेव (29 साल 132 दिन) US ओपन जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें जीत का वीडियो
HE DIDN'T REALIZE HE'D WON 🏆
— US Open Tennis (@usopen) September 13, 2026
Alexander Zverev exorcises his 2020 demons and defeats Shelton 6-3, 7-6, 5-7, 6-2 to win his first US Open title! pic.twitter.com/f0Cnl2xvgI