Loading...
एलिस्टेयर कुक ने गेंद पर लार के मामले में किया शुभमन गिल की मांग का समर्थन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने गेंद पर लार के मामले में किया शुभमन गिल की मांग का समर्थन

एलिस्टेयर कुक ने गेंद पर लार के मामले में किया शुभमन गिल की मांग का समर्थन

Nov 29, 2026
03:41 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बार फिर गरमाए 2018 के 'सैंडपेपर गेट' विवाद को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अधिक रोमांचक बनाने के लिए गेंद पर लार (सलाइवा) के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल की मांग का भी पुरजोर समर्थन किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

बयान

गेंद पर लार लगाने को लेकर क्या बोले कुक?

वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद गिल ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की बहस शुरू की थी।

इस पर कुक ने कहा, "मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। इसे वापस लाकर मुझे खुशी होगी। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। ड्रॉप-इन पिचें एक ऐसा क्षेत्र हैं, जहां खेल में निवेश की आवश्यकता है। अगर, आप अच्छी विकेट तैयार कर रहे हैं, तो वहीं सबकी सहमति बनती है।"

मांग

कुक ने की जीवंत पिचों की मांग

कुक ने आगे कहा, "मैं पहले जैसी अच्छी और जीवंत पिचें देखना चाहता हूं। अब वैसा हासिल करना कठिन हो गया है। इंग्लैंड यह काम बखूबी करता है, है ना? हमें इसकी जरूरत सिर्फ इंग्लैंड में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट में है। पिचों को बेहतर बनाने के लिए पैसा निवेश किया जाना चाहिए, यही चीज टेस्ट क्रिकेट को अधिक मजबूत बनाएगी।"

उन्होंने कहा कि जीवंत पिचों पर खेल होने से मैदान पर रोमांच बढ़ता है।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जो रूट

कुक ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट द्वारा सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक टेस्ट रनों (15,921 रन) के रिकॉर्ड को तोड़ने की संभावना पर भी बात की।

कुक ने कहा, "देखिए, सचिन क्रिकेट के भगवान हैं। यह रिकॉर्ड कभी मेरे रडार पर नहीं था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं जितने रन बना पाया, उसके आसपास भी पहुंच पाऊंगा। मैं उतना अच्छा नहीं था, लेकिन रूट इसके करीब पहुंच रहे हैं। मुझे लगता है कि रूट उनसे आगे निकल जाएंगे।"

ADVERTISEMENT

विवाद

सैंडपेपर गेट विवाद पर क्या बोले कुक?

हाल में उस्मान ख्वाजा की किताब 'सब्र' के आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद पर नई बहस छिड़ गई है, जिससे पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी 2 गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं।

इस पर कुक ने कहा कि 8 साल पुरानी इस घटना को अब खत्म कर देना चाहिए। 3 खिलाड़ी इसकी सजा भुगत चुके हैं। क्रिकेट के खेल को अब इससे आगे बढ़ने और भविष्य की संभावनाओं की ओर देखने की जरूरत है।

ADVERTISEMENT