Loading...
अजिंक्य रहाणे की टेस्ट क्रिकेट की वो यादगार पारियां, जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकेगा
अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में कई शानदार पारियां खेलीं हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

अजिंक्य रहाणे की टेस्ट क्रिकेट की वो यादगार पारियां, जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकेगा

Jul 30, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टेस्ट क्रिकेट में विदेशी धरती पर उछाल भरी पिच हो या मुश्किल हालात, रहाणे ने हमेशा अपने शांत स्वभाव और दमदार बल्लेबाजी से टीम की नैया पार लगाई। अब उनके संन्यास के साथ एक सुनहरे अध्याय का अंत हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं टेस्ट में खेली गई उनकी कुछ ऐसी पारियां, जिन्हें भारतीय क्रिकेट प्रशंसक शायद ही कभी भूल पाएंगे।

#1

147 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न

साल 2014 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में पहली पारी में 530 रन बनाए।

जवाब में भारत ने 147 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रहाणे ने विराट कोहली (169) के साथ शानदार साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा।

उन्होंने 171 गेंदों का सामना किया और 147 रन की पारी खेली, जिसमें 21 चौके शामिल थे।

उनकी इस दमदार पारी की बदौलत भारत ने 465 रन बनाए। मुकाबला ड्रॉ रहा था।

#2

112 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न

साल 2020 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में मेलबर्न के मैदान पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था।

पहली पारी में कंगारू टीम 195 रन पर सिमट गई थी। जवाब में कप्तान रहाणे ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 223 गेंदों में 112 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके शामिल थे।

उन्होंने मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन जैसे गेंदबाजों का डटकर सामना किया और भारत की यादगार जीत की नींव रखी।

ADVERTISEMENT

#3

118 रन बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन

साल 2014 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर थी। सीरीज का दूसरा टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया, जहां मेजबान टीम पहली पारी में 192 रन पर सिमट गई।

जवाब में रहाणे ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 158 गेंदों में 118 रन बना दिए। उनकी पारी में 17 चौके और एक छक्का शामिल था। जिसकी बदौलत भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए।

हालांकि, न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 680 रन बनाकर मुकाबले को ड्रॉ करा लिया।

ADVERTISEMENT

#4

103 रन बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्रांउड

साल 2014 की ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट जीत में रहाणे का योगदान बेहद अहम रहा था।

भारत ने पहली पारी में 295 रन बनाए, जिसमें रहाणे ने 154 गेंदों पर 103 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया था।

जवाब में इंग्लैंड ने 319 रन बनाए, जबकि भारत की दूसरी पारी 342 रन पर समाप्त हुई।

इसके बाद 319 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 223 रन पर ढेर हो गई।

ADVERTISEMENT