Loading...
तिलक वर्मा के इस बयान पर भड़के रहाणे, बोले- खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम में करो बात
तिलक वर्मा इंडिया-A की कप्तानी कर रहे हैं (फाइल तस्वीर)

तिलक वर्मा के इस बयान पर भड़के रहाणे, बोले- खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम में करो बात

Nov 23, 2026
05:25 pm

क्या है खबर?

इंडिया-A के कप्तान तिलक वर्मा को पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद शाहबाज अहमद को लेकर की गई टिप्पणी के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार के बाद सार्वजनिक रूप से साथी खिलाड़ी का नाम लेने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। 314 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया-A की टीम 49.1 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। तिलक ने 100 और शाहबाज ने 56 रन बनाए।

बयान

तिलक ने क्या कहा था? 

मैच के बाद तिलक की टिप्पणी ने सबका ध्यान खींचा। अहम समय पर शाहबाज के आउट होने को लेकर उनके आकलन की चर्चा हुई।

तिलक ने कहा था, "अभिषेक शर्मा ने जिस तरह शुरुआत की और बीच में शाहबाज ने मेरे साथ जिस तरह साझेदारी की वह अहम थी। हालांकि, दुर्भाग्य से जब हमें रन गति बढ़ानी थी तब शाहबाज आउट हो गए। अगर वह 2 ओवर और टिक जाते तो मैं मैच खत्म कर सकता था।"

आलोचना

रहाणे ने की आलोचना 

सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए रहाणे ने तिलक के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन को लेकर कोई शिकायत या सुझाव हो तो उसे ड्रेसिंग रूम में ही साझा करना चाहिए न कि मैच के बाद सार्वजनिक रूप से।

उन्होंने कहा, "कोई नहीं चाहता कि आप पूरी दुनिया के सामने अपने खिलाड़ी के बारे में ऐसी बात करें। कुछ कहना है तो ड्रेसिंग रूम में कहिए। इससे खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ता है।"

ADVERTISEMENT

नतीजे

क्रिकेट में ऐसा होता है- रहाणे 

रहाणे ने आगे कहा, "देखिए क्रिकेट में ऐसा होता है। आप मेहनत करते हैं, लेकिन नतीजे कभी आपके पक्ष में आते हैं तो कभी नहीं। कई बार कप्तान के तौर पर आपके पास सोचने के लिए इतनी सारी बातें होती हैं कि आप अपनी बात सही तरीके से नहीं रख पाते। मैच के बाद पुरस्कार समारोह में आप जो कहना चाहते हैं हो सकता है वह बात जुबान पर न आए और कुछ दूसरा निकल जाए।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

तिलक भविष्य में परिस्थितियों को बेहतर संभालेंगे 

रहाणे ने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है तिलक इस अनुभव से सीखेंगे और भविष्य में परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभालेंगे। ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान को 48 रनों से हराया था। तिलक ने शतक जड़ा था।

ADVERTISEMENT