NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: पेज़ की बायोपिक के बाद इन 5 महिला रेसलर्स पर भी बननी चाहिए बायोपिक फिल्म
    अगली खबर
    WWE: पेज़ की बायोपिक के बाद इन 5 महिला रेसलर्स पर भी बननी चाहिए बायोपिक फिल्म

    WWE: पेज़ की बायोपिक के बाद इन 5 महिला रेसलर्स पर भी बननी चाहिए बायोपिक फिल्म

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 25, 2019
    10:19 pm

    क्या है खबर?

    WWE की महिला रेसलर पेज़ फिलहाल रिंग से दूर हैं, लेकिन फिर भी वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

    पेज़ के लगातार चर्चा में बने रहने का कारण उनके जीवन पर बनी फिल्म 'Fighting with My Family' है।

    इस फिल्म में उनके जीवन का पूरा परिचय दिया गया है और बताया गया है कि कैसे वह तमाम संघर्षों के बाद रेसलर बनी थीं।

    एक नजर डालते हैं उन 5 महिला रेसलर्स पर जिनकी बायोपिक बननी चाहिए।

    मिकी जेम्स

    दो दशक से रेसलिंग जगत में हैं एक्टिव

    मिकी जेम्स जब काफी छोटी थीं तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और वह अपने दादी के यहां रहती थीं।

    बचपन में वायोलिन बजाने की आदी मिकी को रेसलिंग काफी पसंद था, लेकिन उन्हें कोई सहारा देने वाला नहीं था।

    हालांकि, एक दोस्त के कहने पर उन्होंने वाशिंगटन के एक रेसलिंग स्कूल में दाखिला लिया और कई इंडिपेंडेंट प्रमोशन पर फाइट करने के बाद 2003 में WWE आईं।

    फिलहाल भी वह WWE के लिए परफॉर्म कर रही हैं।

    चायना

    WWE की सबसे सफल और विवादित महिला रेसलर

    1997 में WWF डेब्यू करने वाली चायना WWE की सबसे महान और सफल महिला रेसलर थीं।

    चार साल की उम्र में ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया और 16 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया।

    चायना ने घर छोड़ने के बाद बॉडीबिल्डिंग पर ध्यान लगाया और उनका शरीर धीरे-धीरे फौलाद बनता चला गया।

    WWE में काफी कुछ हासिल करने वाली चायना का विवादों के साथ चोली-दामन का नाता था। 2016 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

    ट्रिश स्ट्रेटस

    मॉडलिंग करते-करते बन गईं WWE की शानदार महिला रेसलर

    ट्रिश स्ट्रेटस बचपन में हॉकी खेलती थीं, लेकिन चोट लगने के कारण उन्हें हॉकी छोड़नी पड़ी। इसके बाद वह जिम रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने लगीं।

    सुंदर चेहरा और फिट शरीर होने के कारण उन्हें मॉडलिंग का काम मिल गया और कई मैगजीन के लिए फोटोशूट के बाद उन्हें WWE ने कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया।

    1999 में WWE आने वाली ट्रिश रेसलिंग में बढ़िया नाम कमाने के अलावा फिटनेस ट्रेनर के तौर पर भी काफी सफल रही हैं।

    साशा बैंक्स

    कभी ऑटोग्राफ मांगने में शर्माती थीं, आज खुद हैं सुपरस्टार

    साशा बैंक्स मशहूर अमेरिकन रैपर स्नूप डॉग की कज़न हैं और उनके साथ ही वह WWE के बैकस्टेज पर गई थीं, लेकिन किसी रेसलर से ऑटोग्राफ मांगने में उन्हें शर्म आ रही थी।

    हालांकि, वहां से वापस आने के बाद उन्होंने रेसलर बनने का मन बना लिया और फिर 2010 में उनका प्रोफेशनल रेसलिंग का सफर शुरु हुआ।

    2012 में WWE आने के बाद से अब तक उन्होंने महिला डिवीजन में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

    लीटा

    गिटार बजाने वाली महिला बनी रेसलिंग की सुपरस्टार

    लीटा ने बचपन में कई बार स्कूल बदला, लेकिन हाईस्कूल के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

    बाद में उन्होंने एक बैंड के लिए गिटार बजाना शुरु कर दिया और लंबे समय तक रोडीज का काम करती रहीं।

    रे मिस्टेरियो से प्रभावित होकर लीटा ने रेसलिंग में आने का मन बनाया और फिर 1997 में ट्रेनिंग शुरु कर दी।

    2000 में WWE आने के बाद वह काफी हिट हुईं और एज तथा केन जैसे रेसलर्स के साथ रिश्ते में भी रहीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    WWE

    WWE रॉयल रंबल 2019: अचानक एंट्री लेने वाली महिला रेसलर ने जीता विमेंस रॉयल रंबल WWE रेसलमेनिया
    WWE रॉयल रंबल 2019: सैथ रॉलिंस ने जीता रॉयल रंबल, रेसलमेनिया 35 पर लड़ेंगे चैंपियनशिप मुकाबला WWE रेसलमेनिया
    WWE रॉयल रंबल 2019: पुरुष रॉयल रंबल मैच में रेसलर्स से भिड़ने पहुंची महिला रेसलर WWE रेसलमेनिया
    WWE: बीती रात रॉ पर हुई ये बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    #RepublicDay: WWE सुपरस्टार्स ने दी भारतीय फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, देखें वीडियो भारत की खबरें
    WWE जा सकती हैं 'दंगल गर्ल' गीता फोगाट, सोशल मीडिया पोस्ट से कर रहीं हैं इशारा WWE
    WWE: बैकी लिंच ने दिया खतरनाक महिला रेसलर को चैलेंज, रेसलमेनिया पर होगा जोरदार मुकाबला WWE
    WWE: महिला रेसलर्स के लिए हैं कठिन नियम, जानें क्या-क्या करना पड़ता है रेसलर्स को WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: स्मैकडाउन लाइव पर हुई ये बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE
    बड़े रेसलर ने दी WWE छोड़ने की धमकी, रेसलमेनिया के बाद छोड़ सकते हैं कंपनी WWE
    WWE: जब स्क्रिप्ट से बाहर गए रेसलर्स, जानिए टॉप-5 चीजें जो बिना स्क्रिप्ट हुई WWE
    WWE: इंस्टाग्राम पर होता है अलग अंदाज, जानिए सबसे ज़्यादा फॉलोवर्स वाली महिला रेसलर्स के नाम WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025