Loading...
अफगानिस्तान बनाम भारत: संजू सैमसन ने लगाया लगातार दूसरा अर्धशतक, पूरे किए अपने 9,000 टी-20 रन
सैमसन ने खेली 20 रन की पारी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

अफगानिस्तान बनाम भारत: संजू सैमसन ने लगाया लगातार दूसरा अर्धशतक, पूरे किए अपने 9,000 टी-20 रन

Sep 17, 2026
08:59 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में 50 रन की पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 8वां और मौजूदा सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक साबित हुआ। इस बीच उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 9,000 रन पूरे किए। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

जोरदार रही सैमसन की पारी 

सैमसन ने पारी के 5वें ओवर की शुरुआती 2 गेंदों में मोहम्मद नबी के खिलाफ छक्के लगाए।

इस बीच तीसरी गेंद पर 22 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर उनको जीवनदान मिला, जब विपक्षी कप्तान इब्राहिम जादरान ने उनका कैच छोड़ा।

इस मौके का सैमसन ने पूरा फायदा उठाते हुए 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

वह 35 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के भी लगाए।

आंकड़े 

सैमसन ने पूरे किए अपने 9,000 टी-20 रन 

अपनी इस अर्धशतकीय पारी के 23वां रन बनाते ही सैमसन ने 9,000 टी-20 रन पूरे किए।

उन्होंने अब तक 351 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 334 पारियों में उन्होंने लगभग 30 की औसत के साथ 9,027 रन बनाए हैं।

इस बीच वह 8 शतक और 57 अर्धशतक लगा चुके हैं।

IPL करियर में सैमसन ने 31.78 की औसत और 243 छक्कों की मदद से 4,841 रन बना चुके हैं।

ADVERTISEMENT

करियर 

शानदार चल रहा है सैमसन का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

सैमसन ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2015 में खेला था।

उन्होंने अब तक 69 मुकाबले खेले हैं और इसकी 61 पारियों में लगभग 30 की औसत से 1,549 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 157.57 की रही है।

उनके बल्ले से 3 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 111 रन रहा है।

वह अब तक 130 चौके और 94 छक्के भी लगा चुके हैं।

ADVERTISEMENT