Loading...
अफगानिस्तान बनाम भारत: अजमतुल्लाह उमरजई ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगाया अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
अजमतुल्लाह उमरजई ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@ACBofficials)

अफगानिस्तान बनाम भारत: अजमतुल्लाह उमरजई ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगाया अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Sep 13, 2026
09:43 pm

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नाबाद 64 रन की पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा और भारत के खिलाफ पहला टी-20 अर्धशतक साबित हुआ। उनकी पारी की मदद से अफगानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 156/8 का स्कोर बनाया। आइए उमरजई की पारी पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

शानदार रही उमरजई की पारी 

अफगानिस्तानी टीम ने जब 41 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खोया तब उमरजई क्रीज पर आए।

उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच पारी को संभालने का प्रयास किया और मोहम्मद नबी के साथ मिलकर 83 रन की साझेदारी की।

शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी करने वाले उमरजई ने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

वह 44 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे।

आंकड़े 

ऐसा है अजमतुल्लाह उमरजई का करियर 

उमरजई ने 2022 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने 67 टी-20 मैचों की 56 पारियों में 19.37 की औसत और 127.29 की स्ट्राइक रेट से 872 रन बनाए हैं। इस बीच वह 53 चौके और 43 छक्के भी लगा चुके हैं।

दूसरी तरफ गेंदबाजी में वह 50 से अधिक विकेट ले चुके हैं।

वह अपनी टीम के उपयोगी ऑलराउंडर हैं।

ADVERTISEMENT