LOADING...
ICC ने अफगानिस्तान के वनडे कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को लगाई फटकार, जानिए क्या रहा कारण
ICC ने अफगानिस्तान के वनडे कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को फटकार लगाई है

ICC ने अफगानिस्तान के वनडे कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को लगाई फटकार, जानिए क्या रहा कारण

Jun 22, 2026
01:57 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को आचार संहिता के लेवन-1 का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई है। यह उल्लंघन शनिवार को चेन्नई में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में हुआ था। शाहिदी को अनुच्छेद 2.10.10 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो बल्लेबाज द्वारा पिच को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने से संबंधित है। बता दें कि उस मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हार मिली थी।

जुर्माना

शाहिदी को पिच पर दौड़ने के लिए किया गया दंडित

फटकार के साथ शाहिदी को एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध है। यह सजा शाहिदी को बल्लेबाजी करते समय पिच पर दौड़ने के लिए दी गई है। उन्हें 2 बार अनौपचारिक चेतावनी भी दी गई थी। अफगानिस्तान की पारी के 31वें ओवर में आधिकारिक चेतावनी के बावजूद उन्होंने 40वें ओवर में भी पिच पर दौड़ना जारी रखा, जिसके परिणामस्वरूप टीम पर पांच रन की पेनल्टी भी लगी थी।

स्वीकार

शाहिदी ने स्वीकार किया अपराध

शाहिदी ने अपरा अपराध स्वीकार कर लिया है और ICC के मैच रैफरी रंजन मदुगले द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया। इसका मतलब यह था कि औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी। यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस गैफेनी और रोहन पंडित, तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाया था। शाहिदी ने शतक (131 गेंदों पर 102 रन) बनाकर अफगानिस्तान को 218 रन बनाने में मदद की थी।

Advertisement

विवरण

क्या होता है लेवल-1 का उल्लंघन?

ICC के अनुसार, लेवल-1 के उल्लंघन के लिए न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार और अधिकतम दंड के रूप में खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना हो सकता है। इन उल्लंघनों के परिणामस्वरूप खिलाड़ी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक या 2 डिमेरिट अंक भी जोड़े जा सकते हैं। यदि कोई खिलाड़ी 24 महीनों के भीतर 4 से अधिक डिमेरिट अंक अर्जित करता है, तो उन्हें निलंबन अंकों में परिवर्तित किया जाता है और उन पर मैचों का प्रतिबंध लगता है।

Advertisement