LOADING...
भारत में टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेगी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, जानिए पूरा शेड्यूल 
भारतीय टीम कमाल के फॉर्म में चल रही है (फाइल तस्वीर)

भारत में टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेगी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, जानिए पूरा शेड्यूल 

Mar 02, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम जून 2026 में भारत दौरे पर आएगी। टीम भारत में 3 मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरे में कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं होगा। 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी एक बार फिर खेलते हुए नजर आएंगे।

शेड्यूल

ऐसा है सीरीज का शेड्यूल 

एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून को शुरू होगा। ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, पहला वनडे मुकाबला धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 14 जून को दोपह 1:30 बजे से शुरू होगा। दूसरा वनडे लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 17 जून को होगा। ये मैच भी दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला चेन्नई में 20 जून को खेला जाएगा। ये मुकाबला भी डे-नाइट (1:30 बजे) का होगा।

हेड-टू-हेड

वनडे और टेस्ट में भारतीय टीम का पलड़ा रहा है भारी 

भारत और अफगानिस्तान के बीच 4 वनडे खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला अक्टूबर 2023 में खेला गया था। उस मैच में भारतीय टीम को 8 विकेट से जीत मिली थी। दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 टेस्ट मैच साल 2018 में खेला गया था। उसे भारतीय टीम ने पारी और 262 रन से जीता था।

Advertisement

वनडे

अफगानिस्तान के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन 

वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन रोहित ने बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 मैच की 3 पारियों में 75 की औसत से 150 रन निकले हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 127.11 की रही है। रोहित ने 1 शतक लगाया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रन रहा है। कोहली ने 3 मैचों की 2 पारियों में 102.52 की स्ट्राइक रेट और 122 की औसत से 122 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन रहा है।

Advertisement

जानकारी

इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट 

रविंद्र जडेजा ने 3 मैच की 3 पारियों में अफगानिस्तान के खिलाफ 16.28 की औसत से 7 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह के नाम 13 की औसत से 6 विकेट है। मोहम्मद शमी के नाम भी 2 पारियों में 6 विकेट है।

Advertisement